{"_id":"583348294f1c1bb504b3a963","slug":"shauchalaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच जाने से रोकने पर संघर्ष, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच जाने से रोकने पर संघर्ष, एक की मौत

Updated Tue, 22 Nov 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बासौनी के गुगावली में सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि उसे लात घूंसों से पीटा गया। हालांकि पोस्टमार्टम में शव पर चोटों के निशान नहीं पाए गए। मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। विवाद महिला को खेत में शौच से रोके जाने पर हुआ था। उधर इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में नामजद केस दर्ज कराया गया है।
राम किशन की पत्नी सीता सोमवार को सुबह तड़के पड़ोसी 45 वर्षीय बाबूराम के खेत में शौच के लिए गई थी। इसमें गेहूं बोया गया है। आरोप है कि बाबूराम ने खेत में शौच करने से सीता को रोका। इस पर दोनो में विवाद हो गया।
बाबूराम पक्ष द्वारा सीता की पिटाई कर दी गई। उसके सिर में चोट आई। सीता ने घर पर जा कर अपने ससुर श्रीदयाल को घटना की जानकारी दी । इस पर श्रीदयाल पक्ष ने बाबूराम के घर पर धावा बोल दिया ।
विज्ञापन
आरोप है कि बाबूराम की लात घूसों से पिटाई की गई। बचाने आई पत्नी मिथलेश को भी पीट दिया। इससे बाबूराम की हालत बिगड़ गई। यह देख हमलावर भाग गए। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही बाबूराम की मौत हो गई।
बाबूराम के चचेरे भाई ने श्रीदयाल पक्ष को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए बासौनी थाने में तहरीर दी। बासौनी थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कहीं चोटों के निशान नही मिले हैं। मौत की वजह हार्टअटैक बताया गया है। उधर, मृतक के पुत्र सुनील कुमार की तहरीर पर देरशाम पांच आरोपियों रामकिशन, गीता देवी, श्रीदयाल, संतोष कुमार, मुकेश के खिलाफ बासौनी पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।