फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shatrughan Sinha had to put Chaudhary in front of his name in Chhaprauli

पुराने पन्ने: जाटों की जिद के आगे हार गए थे 'शॉटगन', छपरौली में शत्रुघ्न सिन्हा को नाम के आगे लगाना पड़ा चौधरी

Sat, 27 Apr 2024 10:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अशोक सिंह, आगरा
अशोक सिंह, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 10:39 AM IST
सार

ये बात है आम चुनाव 1989 की, जब फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता था। उस समय शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव प्रचार के लिए चौधरी चरण सिंह के गढ़ छपरौली में पहुंचे थे। यहां उन्हें अपने नाम के आगे चौधरी लगाना पड़ गया। जानें पूरा किस्सा...
 

विज्ञापन
Shatrughan Sinha had to put Chaudhary in front of his name in Chhaprauli
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किस्सा दसवीं लोकसभा के चुनाव का है। पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह अपने निर्वाचन क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय थे। उनके समर्थक उनके लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते थे। एक बार चौधरी चरण सिंह के किले छपरौली में गए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को भी इसका अहसास हो गया। चरण सिंह के  समर्थक ने फिल्म अभिनेता को अपने नाम के आगे चौधरी लगाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के लिए आए थे छपरौली
अमर उजाला के 7 नवंबर 1989 के अंक में प्रकाशित खबर के अनुसार सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव प्रचार करने छपरौली गए थे। वहां चौधरी चरण सिंह के समर्थकों ने फिल्म अभिनेता को भी अपने नाम के आगे चौधरी लिखने पर मजबूर कर दिया था।

ये भी पढ़ें - UP: साइबर ठगों को देते थे बैंक खाता, दो शातिर गरिफ्तार; हाथ नहीं आया अवागढ़ का मास्टर माइंड सोनू नेपाली
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह के कट्टर समर्थकों ने घेरा
किस्सा 1989 का है। शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव प्रचार के सिलसिले में चौधरी चरण सिंह के गढ़ छपरौली पहुंचे थे। अभिनेता को चौधरी चरण सिंह के कट्टर समर्थकों ने घेर लिया। छपरौली में ऑटोग्राफ बुक उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में शत्रुघ्न को उनके प्रशंसक ने ऑटोग्राफ लेने के लिए स्कूल का रजिस्टर आगे बढ़ा दिया। उन्होंने मुस्कराते हुए उस पर अपने दस्तखत कर दिए लेकिन अपने नाम के आगे चौधरी नहीं लिखा। इस पर ऑटोग्राफ लेने वाले ने उनके हस्ताक्षर वाला पेज फाड़ दिया। उसने शत्रुघ्न सिन्हा पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यो नहीं चलेगा।
विज्ञापन

कंधों पर उठा लिए थे शॉटगन
उस प्रशंसक ने कुछ नाराज होते हुए कहा कि तुम चौधरी के गांव आए हो तो कापी में चौधरी शत्रुघ्न सिन्हा लिखो। अभिनेता ने कापी ले ली और उस पर चौधरी शत्रुघ्न सिन्हा लिख दिया। यह देखते ही चौधरी चरण सिंह के समर्थक खुश हो गए। उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को कंधों पर उठा लिया और चौधरी शत्रुघ्न सिन्हा के नारे लगाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed