{"_id":"642f9adf6c8470be96024a33","slug":"sharp-shooter-harendra-rana-brought-from-ghaziabad-to-agra-district-jail-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शार्प शूटर हरेंद्र राणा गाजियाबाद से आगरा जिला जेल लाया गया, जानें क्या है शिफ्ट करने की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शार्प शूटर हरेंद्र राणा गाजियाबाद से आगरा जिला जेल लाया गया, जानें क्या है शिफ्ट करने की वजह
Fri, 07 Apr 2023 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Apr 2023 09:53 AM IST
सार
शार्प शूटर हरेंद्र राणा को गाजियाबाद से आगरा जिला जेल में शिफ्ट किया गया है। यहां उस पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। दो बंदी रक्षकों को उस पर नजर रखने लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन
आगरा जिला जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद जिला जेल से हरेंद्र राणा को आगरा की जिला जेल में शिफ्ट किया गया है। हरेंद्र राणा के खिलाफ आगरा में तीन, मथुरा में दो और ग्वालियर में दो मुकदमे विचाराधीन हैं। गाजियाबाद के मुकदमों में उसके रिहाई के आदेश हो गए थे। इस कारण ही उसे यहां शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
इस मामले में अधिवक्ता आशुतोष श्रोत्रिय के माध्यम से कुख्यात हरेंद्र राणा ने एडीजे कोर्ट में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। हरेंद्र के खिलाफ आगरा, मथुरा और ग्वालियर के ही मुकदमे बचे हैं। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को उसे आगरा शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक पीडी सलौनिया के मुताबिक, हरेंद्र राणा को बैरक नंबर 9ए में रखा गया है। इससे पहले उसकी तलाशी ली गई। उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बंदी रक्षकों को लगाया गया है। बैरक में भी 45 बंदी हैं। कोर्ट में पेशी होने पर सुरक्षा व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों से पहले से ही पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: रिजवान-शानू को फंसाने के लिए साजिश, हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने कराई गौकशी और पहुंचे थाने; हुआ खुलासा