फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sharadiya navratri 2022 Prices of worship materials increased in Navratri

Sharadiya Navratri 2022: नवरात्र में भक्तों की जेब होगी ढीली, पूजा सामग्री के दाम बढ़े

Mon, 26 Sep 2022 09:43 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Sep 2022 09:43 AM IST
सार

शारदीय नवरात्र में माता की चुनरी से लेकर अखंड ज्योति में इस्तेमाल होने वाले तिल के तेल तक सभी पूजा सामग्री की कीमतें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
sharadiya navratri 2022 Prices of worship materials increased in Navratri
पूजा का सामान खरीदतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है। आगरा में बाजार भी नवरात्र के सामान से सज गया है। माता की चुनरी से लेकर अखंड ज्योति में इस्तेमाल होने वाले तिल के तेल तक सभी पूजा सामग्री की कीमतें बढ़ गई हैं। इससे मां के भक्तों को इस बार नवरात्र में जेब ढीली करनी होगी।

विज्ञापन

 
शाहगंज में पूजा का सामान बेचने वाले गौरव गोस्वामी ने बताया कि इस बार मां के श्रृंगार के सामान पर भी महंगाई है। गोटेदार चुनरी और लहंगा से लेकर माला, नथ हार और अन्य श्रृंगार के सामान की कीमतें बढ़ी हैं। पहले 200 रुपये में आने वाली चुनरी इस साल 300 तक में आ रही है। 
विज्ञापन


Navratri Ghatasthapana Muhurt: नवरात्रि पर 172 साल बाद बन रहा ये शुभ योग, इस शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापना
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद साइज के हिसाब से दाम बढ़े हैं। माला, नथ आदि सामान पर भी 30 से 40 रुपये बढ़े हैं। मां भगवती को चढ़ाई जाने वाली सुपारी 650 रुपये किलोग्राम बिक रही है। कपड़ा महंगा होने से माता के वस्त्र और चुनरी भी महंगी हो गई है। 

क्या कितना महंगा हुआ 

वस्तु पहले अब
माता की चुनरी 200 300
कपूर टिक्की 03 06
एक किलोग्राम हवन सामग्री 160 170 
लौंग एक किलोग्राम 650   900 
नारियल   30 40


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed