फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shanidev Temple at Kokilavan

30 जून तक बंद रहेगा शनिदेव मंदिर

Mon, 08 Jun 2020 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Shanidev Temple at Kokilavan
कोकिलावन प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमहंत प्रेमदास महाराज। संवाद - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। कोकिलावन धाम शनिदेव महाराज के दर्शन 30 जून तक नहीं होंगे। इस दौरान मंदिर पूरी तरह से बंद रहेगा। पड़ोसी राज्य हरियाणा एवं दिल्ली में संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए सोमवार को श्री कोकिलावन धाम मंदिर कमेटी ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। कमेटी ने निर्णय से प्रशासन को अवगत कराया है।
विज्ञापन

कोकिलावन धाम श्री शनिदेव मंदिर लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही बंद हो गया था। सरकार के निर्णय के अनुसार मंदिर के आठ जून से ही खुलने की उम्मीद थी। लेकिन श्री कोकिलावन धाम मंदिर कमेटी ने इसे फिलहाल टाल दिया। इसको लेकर कमेटी की बैठक कोकिलावन के श्रीमहंत प्रेमदास महाराज के सानिध्य में गुरुकुलम प्ले स्कूल परिसर में हुई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा एवं दिल्ली से शनि भक्त बड़ी संख्या आते हैं। उनके आने से संक्रमण यहां भी फैल सकता है। कमेटी ने सर्वसम्मति से 30 जून तक मंदिर पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय किया। मंदिर के श्री महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि मंदिर खोलने का निर्णय आगामी हालातों को देखकर लिया जाएगा। बैठक में मिश्रीदास महाराज, उदयसिंह वर्मा, दामोदर अग्रवाल, नंदलाल मास्टर, कश्यप देव, गोपी मुकदम, बिजेंद्र नेता, निरंजन शर्मा, भगवान दास, मोहन सिंह, लख्मी मुनीम, जानकीदास, गिरधर सरपंच आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed