{"_id":"5e76049c8ebc3e78b12b23ad","slug":"shanidev-temple-at-kokilavan-kosi-news-agr434846333","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी श्रद्धालुओं ने की शनिदेव मंदिर में पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी श्रद्धालुओं ने की शनिदेव मंदिर में पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। कोरोना के कहर से बचने के लिए जहां मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद है। वहीं, शनिवार को कोकिलावन स्थित शनिदेव मंदिर में पुजारियों ने प्रशासनिक आदेशों को धता बताते हुए विदेशी श्रद्धालुओं के एक दल को पूजा-अर्चना करा दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।
देश में अभी तक 250 से अधिक कोरोना संदिग्ध मिल चुके हैं। जिसके चलते शासन ने लोगों को एक जगह एकत्रित न होने और यात्रा न करने की सलाह दी है। कोकिलावन धाम के महंत प्रेमदास महाराज ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए शनिवार को मंदिर बंद रखा था। जिसके चलते श्रद्धालु भी इक्का दुक्का ही आ रहे थे। इस बीच शनिवार की सुबह विदेशी श्रद्धालुओं का एक दल कोकिलावन धाम पहुंचा। जहां पुजारियों ने श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना कराई। इस प्रक्रिया का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं होने लगीं। मंदिर के महंत प्रेमदास महाराज ने बताया कि मंदिर पूरी तरह से बंद है। किसी भी श्रद्धालु ने कोई पूजा-अर्चना नहीं की।