फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shamli, Agra, Muzaffarnagar and Saharanpur dominated in Kabaddi on the first day

Agra News: कबड्डी में पहले दिन शामली, आगरा, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर का रहा दबदबा

Sun, 12 Jan 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 12 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shamli, Agra, Muzaffarnagar and Saharanpur dominated in Kabaddi on the first day
राज्य स्तरीय कबड्डी के पहले मैच में जीत के बाद खुशी मनाते ​खिलाड़ी। संवाद
मैनपुरी। आगरा बाईपास रोड स्थित जेएस मेमोरियल स्कूल में 51वीं सीनियर पुरुष जोन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश कबड्डी जोन ए के प्रभारी पदमवीर ने किया। पहले दिन शामली, आगरा, मुजफ्फर नगर और सहारनपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

पहले दिन शामली ने अलीगढ़ को 52-28, मैनपुरी ने पीलीभीत को 25-15, मथुरा ने फिरोजाबाद को 23-19 के अंतर से पराजित किया। बिजनौर ने फर्रुखाबाद को 16-4, मुजफ्फर नगर ने आगरा को 58-32, एटा ने इटावा को 34-9 के अंतर से पराजित किया। अलीगढ़ ने बरेली का 19-14, सहारपुर ने पीलीभीत को 31-6, बिजनौर ने मथुरा को 39-12 से पराजित किया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद ने फर्रुखाबाद का 1-0 के अंतर से पराजित किया। मुजफ्फरनगर ने इटावा को 24-5 के अंतर से पराजित किया। आगरा ने एटा को 39-29 के अंतर से पराजित किया। शामली ने बरेली को 45-13, सहारनपुर ने मैनपुरी को 29-23 के अंतर से हराया। प्रतियोगिता का आयोजन अनिल यादव प्रधानाचार्य की देखरेख में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर देशपाल राणा, भारतवीर, पुष्पेंद्र राठी, आशीष, रोबिन, जसवीर सिंह, सुनील कुमार, अनूप चौधरी, रामपाल, गुरुनेल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed