फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shailendra forger forgery by the entire clan

जालसाज शैलेंद्र के पूरे कुनबे ने की जालसाजी

Sat, 23 May 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 23 May 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
करोड़ों रुपये की जालसाजी में जेल में बंद सपा नेता शैलेंद्र अग्रवाल के खिलाफ मुकदमों की झड़ी लग गई है। तीन और मामले सामने आने के बाद उस पर दर्ज एफआईआर की संख्या 24 हो गई है। उसके ससुर ब्रजवासी स्वीट्स के मालिक पर भी दो नए केस दर्ज कराए गए हैं। खास बात यह है कि अभी तक मुकदमों से बचे रहे उसके दोनों भाई भी इस बार आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

तीनों केस थाना हरिपर्वत में दर्ज कराए गए हैं। इनमें से एक केस पेट्रोल पंप व्यवसायी मनोज गोयल ने दर्ज कराया है। इनके मुताबिक शैलेंद्र, उसके रिश्तेदार ब्रजवासी स्वीट्स के मालिक सतीश अग्रवाल समेत अन्य रिश्तेदारों ने व्यापार में पांच करोड़ रुपये का निवेश करने का दबाव बनाया था। उन्हें चेक और कैश के माध्यम से 70 लाख रुपये दिए थे। बाद में शैलेंद्र और उसके रिश्तेदारों ने न तो पैसे को व्यवसाय में लगाया और न ही वापस किया। उन्होंने तगादा किया तो उन्हें धमकी मिली। इस मुकदमे में शैलेंद्र, उसकी पत्नी वंदना, ससुर और ब्रजवासी स्वीट्स के मालिक सतीश अग्रवाल, रिश्तेदार रवि अग्रवाल, भाई जितेंद्र व नितेंद्र के अलावा मैनेजर राहुल और ड्राइवर अमित को नामजद कराया गया है। इसके अलावा एक केस मानस नगर, शाहगंज निवासी रविंद्र गुप्ता और दूसरा आलमगंज लोहामंडी निवासी अवध बंसल ने दर्ज कराया है। इसमें दस-दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इन दोनों से भी आलू भंडारण के नाम पर पैसा लिया गया था। मुकदमों में शैलेंद्र, उसके पिता मुरारीलाल, पत्नी वंदना, ससुर सतीश, रवि, जितेंद्र और नितेंद्र को नामजद किया गया है।
विज्ञापन



- 24 केस दर्ज हो चुके हैं शैलेंद्र के खिलाफ
- 05 केस ब्रजवासी स्वीट्स के मालिक पर
- 04 एफआईआर शैलेंद्र की पत्नी वंदना पर
- 03 केस सपा नेता के पिता पर दर्ज हो चुके
- 02 केस स्वीटी सुपारी के मालिक के खिलाफ
- 01 मामला शैलेंद्र के दोनों भाईयों पर भी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed