फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shab E Barat 2022 16 Hours Route Diverted In Agra

आगरा: इन रास्तों से नहीं गुजरेंगे वाहन,  शब ए बरात को लेकर 16 घंटे का किया गया डायवर्जन 

Fri, 18 Mar 2022 11:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Mar 2022 11:02 AM IST
सार

सेंट जोंस से कलेक्ट्रेट तक आज शाम चार बजे से वाहनों की नो एंट्री रहेगी।  शब ए बरात को लेकर 16 घंटे मार्ग परिवर्तित रहेगा। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन
Shab E Barat 2022 16 Hours Route Diverted In Agra
एक और दो फरवरी को वाराणसी में रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल

विस्तार

होली और  शब ए बरात शुक्रवार यानि आज है। इस दिन शाम चार बजे से शनिवार की सुबह आठ बजे तक मार्ग परिवर्तित रहेगा। एमजी रोड पर सेंट जोंस से कलेक्ट्रेट तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। साइकिल तक नहीं ले जा सकेंगे। वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा। एनएच-2 पर धीमी गति से वाहन निकाले जाएंगे। यह जानकारी एसपी ट्रैफिक अरुण चंद ने दी। उन्होंने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान पुलिसकर्मी हर प्वाइंट पर तैनात रहेंगे। नो एंट्री भी नहीं खुलेगी। इस अवधि के लिए नो एंट्री पास भी निरस्त कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

आंतरिक यातायात व्यवस्था

- 18 मार्च की शाम चार बजे से सेंट जोंस चौराहे से कलेक्ट्रेट तिराहे तक, पंचकुइयां से सुभाष पार्क तिराहे तक और नालबंद से पंचकुइयां तक सभी प्रकार के दोपहिया, तीन पहिया, चार पहिया, साइकिल आदि वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। मार्ग केवल पैदल आवागमन के लिए खुला रहेगा। यह व्यवस्था 19 मार्च को जुलूस की समाप्ति तक रहेगी।

विज्ञापन

- ग्वालियर की तरफ से आगरा आने वाले भारी वाहन रोहता नहर से रोहता, दिगनेर मार्ग, एकता चौकी, तोरा चौकी, इनर रिंग रोड होकर जा सकेंगे।
- फतेहपुरसीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहन पथौली नहर से रुनकता होकर जा सकेंगे।
- फतेहाबाद व शमसाबाद  की ओर से आने वाले भारी वाहन सैंया होकर और ग्वालियर, जयपुर व दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रोहता नहर, पथौली होकर जा सकेंगे।
- नेशनल हाईवे-2 पर वाहनों का आवागमन धीमी गति से होगा। अबुल उलाह दरगाह पर  शब ए बरात के जुलूसों और जत्थों को सकुशल सुरक्षा पूर्वक निकाला जाएगा। यहां पर जिगजैग बैरियर लगाए जाएंगे। एक टीआई की भी ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एनएच-2 से होकर आने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर आदि वाटरवर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज पुलिया, खंदारी चौराहा, भगवान टाकीज चौराहा, पत्थर घोड़ा, चौकी तोरा, चौकी बमरौली, बुंदू कटरा, एकता चौकी, बोदला से शहर की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे।  - इस अवधि में सभी श्रेणियों के वाहनों का निर्गत व अन्य समस्त प्रकार का नो एंट्री अनुमतिपत्र निरस्त कर दिया गया है।
 

बाहरी यातायात व्यवस्था

- मथुरा से आने वाले वाहन एनएच-2 से फिरोजाबाद की तरफ निर्बाध रूप से जा सकेंगे। इसी प्रकार फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ भी वाहन जा सकेंगे।


- फिरोजाबाद से ग्वालियर और जयपुर की तरफ जाने वाले सभी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
- अलीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन, जिनको फिरोजाबाद जाना है, वह खंदौली से मुड़ी चौराहा, एत्मादपुर होकर जाएंगे। इसी प्रकार मुड़ी चौराहा से टेढ़ी बगिया, रामबाग की तरफ आने वाले भारी वाहन मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर और खंदौली होकर जाएंगे।
- ग्वालियर, जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले सभी वाहन दक्षिणी बाईपास से होकर रोहता चौराहा से दिगनेर मार्ग, एकता चौकी, तोरा चौकी, इनर रिंग रोड होते हुए कुबेरपुर, यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
- फतेहाबाद रोड, शमसाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र में न आकर रिंग रोड से जाएंगे।
- 18 मार्च को रात 11 बजे से खुलने वाली नो एंट्री नहीं खोली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed