{"_id":"601b04418ebc3e49f53fbbce","slug":"shaastreey-gaayan-agra-city-news-agr4791611157","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीय गायन के साथ युवोत्सव का होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीय गायन के साथ युवोत्सव का होगा आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के युवोत्सव का आगाज पांच फरवरी को जेपी सभागार में आयोजित शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता के साथ होगा। यह सात फरवरी तक चलेगा। विवि के खंदारी परिसर स्थित चार संस्थानों में 29 प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
अधिष्ठाता (डीन) छात्र कल्याण प्रो. ब्रजेश रावत ने बताया कि जेपी सभागार, सेठ पद्मचंद संस्थान, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस और दाऊदयाल वोकेशनल संस्थान में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। पांच फरवरी को सुबह 9:00 बजे से जेपी सभागार में पहुंचकर छात्र-छात्राएं और टीमें पंजीकरण करा सकती हैं। यहीं उद्घाटन समारोह सुबह 10:00 बजे से होगा। 11:00 बजे से शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता होगी। दोपहर 12:00 बजे से एकल शास्त्रीय वादन (स्वर वाद्य), दोपहर 1:00 बजे से एकल शास्त्रीय वादन (ताल वाद्य), दोपहर 2:00 बजे शास्त्रीय नृत्य (एकल), दोपहर 3:00 बजे पश्चिमी गायन (समूह), शाम 4:00 बजे पश्चिमी गायन (एकल) प्रतियोगिता होगी।
सेठ पद्मचंद जैन में पहले दिन सुबह 11:30 बजे से विचार गोष्ठी, दोपहर 2:00 बजे से कोलॉज, दोपहर 2:30 बजे से वॉक प्रतियोगिता होगी। स्कूल ऑफ लाइफ साइंस में सुबह 11:30 बजे से पेंटिंग, दोपहर 3:00 बजे से पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, दाऊदयाल व्यावसायिक संस्थान में दोपहर 12:00 बजे प्रश्नोत्तरी (लिखित) और दोपहर 3:00 बजे से निबंध प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
जेपी सभागार में सुबह 10:00 बजे से सुगम गायन (एकल), दोपहर 12:00 बजे से लोक गायन (एकल), दोपहर 2:00 बजे माइम, दोपहर 3:30 बजे एकल अभिनय, शाम 4:30 बजे मिमिक्री प्रतियोगिता होगी। सेठ पद्मचंद जैन संस्थान में सुबह 10:00 बजे से हिंदी वाद-विवाद, दोपहर 2:00 बजे से काव्यपाठ, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस में सुबह 10:30 बजे से स्पॉट फोटोग्राफी, दोपहर 1:00 बजे से कार्टून और दोपहर 3:00 क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता होगी। दाऊदयाल संस्थान में सुबह 11:00 बजे से मेहंदी प्रतियोगिता होगी।
जेपी सभागार में सुबह 8:30 बजे से प्रश्नोत्तरी (मौखिक), सुबह 10:00 बजे से लोक नृत्य (समूह), सुबह 10:30 बजे से रंगोली, दोपहर 12 बजे से लोकनृत्य (एकल), दोपहर 2:30 बजे से समापन समारोह होगा। सेठ पद्मचंद जैन में सुबह 9:30 बजे से अंग्रेजी वाद-विवाद और स्कूल ऑफ लाइफ साइंस में सुबह 10:00 बजे से इंस्टॉलेशन प्रतियोगिता होगी।