{"_id":"5ee657a58ebc3e42c041229c","slug":"shaadi-mainpuri-news-agr4461426167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल की जगह पहुंचा आइसोलेशन वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल की जगह पहुंचा आइसोलेशन वार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। तहसील क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक ससुराल जाने की जगह क्वारंटीन सेंटर पहुंच गया है। कोरोना जांच में युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद उसको आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है।
तहसील क्षेत्र के गांव निहालपुर निवासी एक युवक दिल्ली में नौकरी करता है। उसकी शादी एटा के सराय अगहत से तय हुई है। उसकी 23 जून को बरात जानी है। वह शादी के लिए 10 जून की शाम सफदरगंज दिल्ली से रोडवेज बस से गांव केे लिए आया था। भोगांव से गांव तक जाने के लिए युवक ने किराए पर ई रिक्शा लिया था।
10 जून को वह घर न जाकर गांव के बाहर एक खेत में ही रुका रहा। 11 जून को युवक ने नवोदय विद्यालय पहुंचकर अपनी कोरोना जांच कराई। सैंपल लेने के बाद उसको नवोदय विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। रविवार को पॉजिटिव रिपोर्ट मिलते ही उसको आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। घर में शादी की तैयारियां रुक गई हैं।