फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Harassment With Eight Year Old Girl In Mainpuri Police Search Accused

शर्मनाक: रिश्ते के मामा ने आठ वर्षीय बालिका से किया दुष्कर्म, नाना के घर आई थी बच्ची

Wed, 09 Jun 2021 03:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Jun 2021 03:10 PM IST
सार

बच्ची फिरोजाबाद जनपद की रहने वाली है और नाना के घर मैनपुरी आई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है 

विज्ञापन
Sexual Harassment With Eight Year Old Girl In Mainpuri Police Search Accused
demo pic

विस्तार

फिरोजाबाद से अपनी ननिहाल आई आठ साल की मासूम के साथ रिश्ते के मामा ने दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर जब परिजन जागे तो आरोपी उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है, साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 
जनपद फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र निवासी एक महिला मंगलवार को अपने भाई के साथ मायके बरनाहल क्षेत्र के एक गांव आई थी। साथ में आठ साल की पुत्री थी। रात को खाना खाने के बाद आठ साल की मासूम छत पर सोने के लिए चली गई थी। आरोप है तभी रात में दन्नाहार क्षेत्र के गांव बूचा निवासी रिश्ते के मामा ने बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन छत पर आए तो आरोपी उन्हें देखकर जीना के रास्ते से भाग गया। परिजन जब बच्ची के पास पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में थी। 

विज्ञापन


परिजन बच्ची को इलाज के लिए पीएचसी ले गए, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बेटी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं बुधवार को उसे गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द आरोपी को न्यायालय से सजा मिले।

घर में था आना-जाना, इरादा नहीं भांप सके परिजन 
दुष्कर्म के आरोपी का बच्ची के नाना के घर आना जाना था। शायद इसीलिए परिजन उसका इरादा नहीं भांप सके। वह काफी देर तक छत पर बच्ची के पास ही लेटा रहा और मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। जिस घर में वह बड़ी हुई, उस घर में उसे अपनी बेटी की सुरक्षा की कोई फिक्र नहीं थी। महिला के बड़े भाई की पत्नी का भाई भी शादी समारोह में शामिल होने आया था। मासूम उसे भी मामा कहकर पुकार रही थी। किसी को आरोपी के इरादों की भनक तक नहीं थी कि वह इतनी घिनौनी वारदात को अंजाम भी दे सकता है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात के बाद घर में सन्नाटा छाया हुआ है। 

रिश्ते का किया कल्त 
बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात के बाद मां का रो-रो कर बुरा हाल था। उसका कहना था कि आरोपी रिश्तेदार था। वह रिश्ते में बच्ची का मामा लगता था। इसीलिए किसी ने सोचा भी नहीं था कि वह इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकता है। आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात के साथ ही रिश्ते का भी कल्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed