फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sexual harassment victim admitted to hospital in Mathura

खबर का असर: मथुरा में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता अस्पताल में कराई गई भर्ती, मौत को हराकर लौटी थी वापस

Thu, 21 Jul 2022 02:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Jul 2022 02:38 PM IST
सार

एक महिला के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। महिला वहां से भाग न सके, इसलिए उसके पैर भी तोड़ दिए गए। महिला जीवत तो बच गई, लेकिन उसके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे।
 

विज्ञापन
sexual harassment victim admitted to hospital in Mathura
सामूहिक दुष्कर्म का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में डेढ़ माह पूर्व नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसके पैर तोड़कर दुर्घटना में मृत्यु दर्शाने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। इसके बाद भी वह बच गई, लेकिन पीड़िता इलाज के लिए तरस रही थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने महिला को वृंदावन के रामकिशन मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

 
सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को उपचार भी नसीब नहीं शीर्षक से रविवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। एसएसपी अभिषेक यादव, सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने मामले का संज्ञान लेने के बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह को पीड़िता को उचित उपचार के लिए वृंदावन के रामकिशन मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी ने पीड़िता को वहां भर्ती करा दिया। बताया गया है कि महिला का एक पैर कटने के बाद दूसरे में सैप्टिक हो गया है, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बुधवार को सीएमओ डॉ. एके वर्मा एवं डॉ. भूदेव सिंह ने अस्पताल पहुंच परिजनों से जानकारी की। हॉस्पिटल प्रशासन एवं डॉ. मयंक अग्रवाल से मरीज के बारे में पूछताछ की। बताया गया कि महिला का पति भी दिव्यांग है। सीएमओ ने बताया कि पीड़ित के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

24 मई की है घटना

बताया गया था कि 24 मई को एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसके पैरों पर बाइक चढ़ा दी गई थी। घटना को दुर्घटना में बदलने के लिए रेलवे लाइन पर फेंक दिया। घटना के बाद से वह आगरा के एसएन मेडीकल कॉलेज में भर्ती हुई, जहां उससे दवाइओं, पट्टी के नाम पर शुल्क वसूला गया। इतना ही नहीं उसका एक पैर भी चिकित्सकों को कटाना पड़ा। रुपये समाप्त होने के बाद वह गांव लौट आई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed