{"_id":"62d9177b5be9b62f864491ad","slug":"sexual-harassment-victim-admitted-to-hospital-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर का असर: मथुरा में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता अस्पताल में कराई गई भर्ती, मौत को हराकर लौटी थी वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर का असर: मथुरा में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता अस्पताल में कराई गई भर्ती, मौत को हराकर लौटी थी वापस
Thu, 21 Jul 2022 02:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 21 Jul 2022 02:38 PM IST
सार
एक महिला के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। महिला वहां से भाग न सके, इसलिए उसके पैर भी तोड़ दिए गए। महिला जीवत तो बच गई, लेकिन उसके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म का मामला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में डेढ़ माह पूर्व नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसके पैर तोड़कर दुर्घटना में मृत्यु दर्शाने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। इसके बाद भी वह बच गई, लेकिन पीड़िता इलाज के लिए तरस रही थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने महिला को वृंदावन के रामकिशन मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को उपचार भी नसीब नहीं शीर्षक से रविवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। एसएसपी अभिषेक यादव, सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने मामले का संज्ञान लेने के बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह को पीड़िता को उचित उपचार के लिए वृंदावन के रामकिशन मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराने के निर्देश दिए।
सीएचसी प्रभारी ने पीड़िता को वहां भर्ती करा दिया। बताया गया है कि महिला का एक पैर कटने के बाद दूसरे में सैप्टिक हो गया है, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बुधवार को सीएमओ डॉ. एके वर्मा एवं डॉ. भूदेव सिंह ने अस्पताल पहुंच परिजनों से जानकारी की। हॉस्पिटल प्रशासन एवं डॉ. मयंक अग्रवाल से मरीज के बारे में पूछताछ की। बताया गया कि महिला का पति भी दिव्यांग है। सीएमओ ने बताया कि पीड़ित के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।