फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault With Three Year Girl With Minor Boy Kasganj Crime News

कासगंज: रिश्ते के भाई ने किया मासूम से दुष्कर्म, रक्तस्राव होने से बिगड़ी हालत, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Sep 2021 10:50 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 25 Sep 2021 10:50 AM IST
सार

कासगंज में बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हैरान करने वाली है। महज साढ़े तीन साल की मासूम से 15 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ गई और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी को पकड़ लिया है।
 

विज्ञापन
Sexual Assault With Three Year Girl With Minor Boy Kasganj Crime News
demo pic

विस्तार

कासगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के समीप मां के साथ भैंस चराने गई साढ़े तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप रिश्ते के भाई पर है। बहन को झाड़ियों ले जाकर आरोपी ने इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। रक्तस्राव होने से मासूम की हालत बिगड़ गई। उसका उपचार कराया गया। मासूम की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

जेठ का लड़का भी था मौजूद

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गुरुवार की शाम भैंस चराने खेत पर गई थी। उसके साथ साढ़े तीन साल की मासूम बेटी भी थी। जहां महिला बेटी के साथ भैंस चरा रही थी वहीं उसके जेठ का 15 वर्षीय बेटा भी भैंस चरा रहा था। आरोप है कि भैंसों की निगरानी में महिला जुटी थी। इसी बीच किसी तरह महिला के जेठ का बेटा जो मासूम का तहेरा भाई है वह उसे झाड़ियों में ले गया। जहां उसके साथ उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला के मुताबिक उसकी मासूम बेटी की चीख सुनाई दी तो वह झाड़ियों की ओर दौड़ी। तब तक जेठ का बेटा भाग गया था। उसकी मासूम बेटी लहुलूहान थी और रक्तस्राव हो रहा था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मासूम का उपचार कराया गया है। इधर पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

गिरफ्तार किया आरोपी

क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत ने बताया कि मासूम से दुष्कर्म की वारदात हुई है। आरोप बच्ची के ताऊ के बेटे पर है। अभी वह उपचाराधीन है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...
 

आगरा: छह माह बाद पकड़ा खनन अधिकारी की गाड़ी में टक्कर मारने वाला ट्रक, जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed