फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault With Seven Year Old Girl Kasganj Police Arrests Accused And Send Jail

मासूम से दुष्कर्म प्रकरण: बालिका की हालत गंभीर, अलीगढ़ में इलाज जारी, कासगंज पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Tue, 23 Nov 2021 12:28 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 23 Nov 2021 12:28 AM IST
सार

कासगंज में रविवार देर सायं सात साल की बालिका से हुआ था दुष्कर्म, गंभीर हालत में अलीगढ़ में चल रहा है इलाज।

विज्ञापन
Sexual Assault With Seven Year Old Girl Kasganj Police Arrests Accused And Send Jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कासगंज जनपद के ढोलना थाना क्षेत्र में रविवार की देर साय घर में घुसकर गांव के ही एक युवक ने सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात की शिकार बालिका काफी गंभीर घायल है। उसका इलाज अलीगढ़ मेडिकल कालेज में चल रहा है। पुलिस ने बालिका के दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन

घर पर अकेली थी मासूम
रविवार शाम को बालिका घर पर अकेली थी परिजन खेत पर काम करने गए थे। मौका पाकर गांव के ही 18 वर्षीय आरोपी युवक अरुण कुमार ने दुष्कर्म का शिकार बना डाला। इस वारदात में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। लहूलुहान अवस्था में बालिका को जिला चिकित्सालय रविवार की रात को ले जाया गया, जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण किया गया। परीक्षण के साथ ही बालिका को उपचार दिया गया। लेकिन गंभीर जख्म होने के कारण बालिका को अलीगढ़ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसका लगातार इलाज चल रहा है। आरोपी युवक के खिलाफ बालिका के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सक्रिय हो कर  आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। थाना पुलिस ने लोगों को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...
आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed