फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault With Minor Girl Two Youth Accused One Arrests

कब तक निर्भयाः शौच को गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Mar 2020 05:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 02 Mar 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Sexual Assault With Minor Girl Two Youth Accused One Arrests
rape with minor girl - फोटो : Social Media
मथुरा जनपद में बरसाना के एक गांव की किशोरी शौच को खेत पर गई तो दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने घर पर जाकर घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद बरसाना पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन

 
आरोपी भरतपुर का है, जो कि अपने मामा के घर आया हुआ था। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश बरसाना पुलिस कर रही है। बताया गया है कि रविवार की शाम सात बजे किशोरी खेत पर शौच के लिए गई थी। यहां पर दो युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पीड़िता ने घर आकर परिजनों को बताया तो परिवारीजनों के होश उड़ गए। देररात पीड़िता को लेकर थाना बरसाना पहुंचे। यहां पिता की तहरीर पर हामिद पुत्र हनीफ और जग्गो उर्फ जाकिर पुत्र जमील निवासी पाडल, भरतपुर के खिलाफ थाना बरसाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद ही बरसाना पुलिस हरकत में आ गई। कुछ ही देर बाद मुख्य आरोपी जाकिर को गिरफ्तार कर लिया गया। बरसाना पुलिस ने किशोरी को डॉक्टरी के लिए भिजवाया।


प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म में पकड़ा गया मुख्य आरोपी जाकिर अपने मामा के घर आया हुआ था। किशोरी को डॉक्टरी के लिए भिजवाकर दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed