फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault With Minor Girl In Bus Arrests Of Accused

चलती बस में मां से छेड़छाड़ व किशोरी से दुष्कर्म: दिल्ली से लेकर कानपुर तक गूंजी दुष्कर्म की गूंज

Wed, 22 Sep 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Sep 2021 12:10 AM IST
सार

एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि पूछताछ में जानकारी हुई कि पीड़िता की मां बबलू और अंशू को जानती है। उसके मोबाइल में बबलू का नंबर भी फीड है। पूछताछ में महिला ने बताया कि पहले वह बबलू और अंशू की केबिन में गई थी लेकिन बबलू ने छेड़छाड़ की तो वह नीचे उतर आई।

विज्ञापन
Sexual Assault With Minor Girl In Bus Arrests Of Accused
फिरोजाबाद: इसी बस में हुआ किशोरी से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्लीपर बस के परिचालक और खलासी की करतूत की गूंज दिल्ली से लेकर कानपुर तक गूंजी। फिरोजाबाद पुलिस की सक्रियता से गौतमबुद्धनगर से कानपुर तक की पुलिस सक्रिय हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी से लेकर आईजी, डीआईजी तक के कार्यालय एक्टिव मोड पर आ गए। सभी कार्यालयों से एसएसपी से पल-पल की रिपोर्ट मांगी जाने लगी। यही कारण रहा कि पांच घंटे में ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन

चलती स्लीपर कोच बस में किशोरी से दुष्कर्म और उसकी मां से छेड़छाड़ की घटना की जानकारी पर दिल्ली से लेकर लखनऊ तक के अधिकारी सक्रिय हो गए। स्वयं आईजी और डीआईजी के स्तर के अधिकारी घटना पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया
जिले के एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला ने दिल्ली से लेकर कानपुर तक पांच टीमें लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया। हर स्तर पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें काम करने लगीं। डॉग स्क्वैड को बुला कर बस को चेक कराई। फील्ड यूनिट ने भी बस से नमूने एकत्रित किए। इसके बाद महिला थाना प्रभारी सविता सैंगर ने भी पीड़िता किशोरी और उसकी मां से पूछताछ की। किशोरी ने अपने साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी। दोनों का मेडिकल कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘बबलू तूने विश्वास घात किया’ 
पत्रकार वार्ता में एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि पूछताछ में जानकारी हुई कि पीड़िता की मां बबलू और अंशू को जानती है। उसके मोबाइल में बबलू का नंबर भी फीड है। पूछताछ में महिला ने बताया कि पहले वह बबलू और अंशू की केबिन में गई थी लेकिन बबलू ने छेड़छाड़ की तो वह नीचे उतर आई। हालांकि बाद में अंशू ने बेटी को केबिन में बुला लिया और उसके साथ घटना को अंजाम दिया। बेटी को केबिन में देखकर महिला ने बस के परिचालक बबलू से कहा था कि बबलू तुमने मेरे साथ विश्वासघात किया है। मेरी बेटी को भी नहीं छोड़ा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और मामला बढ़ता चला गया। 

फिरोजाबाद: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में बेटी से दुष्कर्म और मां से छेड़छाड़, पांच घंटे ताबड़तोड़ दबिश के बाद आरोपी गिरफ्तार
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed