फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault With Mental Sick Minor Girl Crime News Mainpuri

मैनपुरी: मानसिक बीमार किशोरी से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता का कराया गर्भपात

Thu, 16 Dec 2021 12:46 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 16 Dec 2021 12:46 AM IST
सार

शर्मनाक घटना को अंजाम गांव के तीन युवकों ने दिया। पुलिस तीनों युवकों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Sexual Assault With Mental Sick Minor Girl Crime News Mainpuri
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मानसिक रूप से बीमार एक किशोरी के साथ गांव के तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के भाई ने बताया कि बहन जब पांच माह की गर्भवती हुई, तब उन्हें जानकारी हो सकी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने बुधवार को थाने में तहरीर दी। बताया कि उसकी 17 वर्षीय बहन मानसिक रूप से बीमार है। पांच माह पूर्व जब वह घर में अकेली थी, तब गांव के तीन लोगों ने घर आकर बहन के  साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे जान से मार डालेंगे। इस बीच आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करते रहे। 12 दिसंबर को जब उसकी बहन के पेट में दर्द हुआ तो उसने गांव की आशा बहू को बुलाकर दिखाया। पता चला कि उसकी बहन गर्भवती है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

किशोरी के साथ की छेड़छाड़ 
घिरोर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी के साथ आरोपी ने छेड़खानी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने बुधवार को थाने में तहरीर दी। बताया कि 14 दिसंबर को वह अपने घर पर थी। शाम करीब सात बजे वह घर बाहर बने शौचालय में जा रही थी। तभी रविंद्र सक्सेना ने उसे पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। चीख पुकार सुनकर भाई आ गया तो आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के साथ की छेड़छाड़ 
औंछा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि मंगलवार की शाम वह घर में अकेली थी। तभी देशराज अपने दो साथियों के साथ घर के बाहर आकर गालियां देने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ छेडख़ानी और मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर लोग एकत्र हुए तो आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed