फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault With Married Woman Made Video Agra Police Arrest

शर्मनाकः महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, पीड़िता को धमकी देकर दो लाख रुपए मांगे

Tue, 03 Mar 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 03 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sexual Assault With Married Woman Made Video Agra Police Arrest
सांकेतिक तस्वीर
थाना ताजगंज क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पड़ोसी युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर महिला से दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन


इसे अपने रिश्तेदार को भेजकर बदनाम कर दिया। दो लाख रुपये भी ले लिए। अब मिलने के लिए बुला रहा था। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना ताजगंज की रहने वाली महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके पड़ोस में पवन रहता है। वह उसके घर आता-जाता था। प्यार में जाल में फंसा लिया। एक दिन दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो भी बना ली। बाद में रुपयों की मांग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उससे दो लाख रुपये ले लिए। इसके बाद अश्लील वीडियो अपने ताऊ के बेटे गिरीश को भेज दिया। इसके बावजूद पवन मिलने के लिए दबाव बना रहा है।


ऐसा नहीं करने पर वीडियो वायरल करके बदनाम करने की धमकी दी है। पीड़िता ने एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वह भी शादीशुदा है। उसके मोबाइल की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed