{"_id":"5e5ba6e18ebc3ef3f16c6e74","slug":"sexual-assault-with-girl-by-taking-hostage-report-filed-police-arrests-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बंधक बना कर युवती से दुष्कर्म, शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में बंधक बना कर युवती से दुष्कर्म, शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी
Sun, 01 Mar 2020 05:43 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 01 Mar 2020 05:43 PM IST
सार
क्षेत्राधिकारी इंदुप्रभा ने देर रात युवती से पूछताछ के बाद घटनास्थल का जायजा लिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिकोहाबाद में शनिवार शाम एक युवती को कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
शिकोहाबाद में एक घनी बस्ती में युवती को आरोपी युवक ने फोन कर मकान में बुलाया। युवक ने उसे कमरे में बंधक बना लिया। छेड़छाड़ करने पर युवती ने विरोध किया।
इस पर युवक ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म भी किया। इतना ही नहीं, शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह युवती उसके चंगुल से बाहर निकली और परिजनों को अवगत कराया। पीड़ित पक्ष ने थाना पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी इंदुप्रभा ने देर रात युवती से पूछताछ के बाद घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपी युवक भाग गया था। पुलिस ने आमरी निवासी अवनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच सीओ कर रही हैं। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।