{"_id":"5ed65b0c6584b05929162135","slug":"sexual-assault-with-girl-beat-crime-news-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः एटा में युवती से दुष्कर्म, विरोध करने पर लगाई पिटाई, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाकः एटा में युवती से दुष्कर्म, विरोध करने पर लगाई पिटाई, आरोपी फरार
Wed, 03 Jun 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 03 Jun 2020 12:10 AM IST
सार
पीड़िता के पिता और आरोपी एक साथ करते हैं खेतीबाड़ी का काम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा कोतवाली देहात क्षेत्र में एक युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने अपने घर वालों को बात बताई। इसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने युवती का डॉक्टरी मुआयना कराया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि उनके साथ रमेश (बदला हुआ नाम) बटाई और पट्टे पर जमीन लेकर खेतीबाड़ी करते आ रहे हैं। बेटी घर से खेतों की ओर गई थी तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि पुत्री ने विरोध जताया तो उसका मुंह बंद करके पीटा। आरोपी ने युवती को किसी को कुछ बताने पर हत्या करने की धमकी है।
घर पहुंचने पर दुष्कर्म पीड़िता ने अपने परिजनों को आप बीती बताई। पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश पाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी की तलाश की जा रही है।

वहीं, थाना जसरथपुर में एक किशोरी के साथ नाबालिग किशोर ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। आरोप है कि नाबालिग ने गांव के ही बालिका को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसको देख लिया गया।
इसके बाद आरोपी भाग गया। उधर, थाना रिजोर में एक व्यक्ति ने पत्नी को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि एक गांव का ही बॉबी यादव अपने एक अन्य साथी की मदद से पत्नी को भगा ले गया। आरोपी से जब पत्नी के बारे में जानकारी की गई तो जान से मारने की धमकी दी गई है।