फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual assault With 15 Year Old Girl at Tajganj Police Station Crime News

आगराः नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

Tue, 03 Sep 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 03 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sexual assault With 15 Year Old Girl at Tajganj Police Station Crime News
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
थाना ताजगंज क्षेत्र में 15 साल की किशोरी को बहाने से पानी के प्लांट में ले जाकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जुट गए। उन्होंने आरोपी का प्लांट घेर लिया।
विज्ञापन


मगर, युवक प्लांट की छत से कूदकर भाग निकला। बाद में लोगों ने उसके घर पर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया।

घटना रविवार सुबह की है। किशोरी और उसकी दादी घर में थीं। किशोरी के पिता बाहर गए थे। आरोप है कि पड़ोसी युवक किशोरी के घर आया। वह बहाने से पानी के प्लांट में ले गया, जहां किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर लोग जुट गए। 
विज्ञापन


लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह प्लांट की छत से होकर भाग निकला। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोपी के घर को घेर लिया। इस पर उसके परिजन भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्षेत्र के लोगों का कहना था कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शाम तक पंचायत हुई। देर रात किशोरी के पिता घर आ गए। उन्होंने थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed