{"_id":"5e3aba628ebc3ee5935b5b79","slug":"sexual-assault-victim-protests-infront-of-police-office-tundla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता परिवार सहित धरने पर बैठी, वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता परिवार सहित धरने पर बैठी, वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा आरोपी
Thu, 06 Feb 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला में घर में सो रही विवाहिता से गांव के ही युवक ने बच्चों को मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने विवाहिता की अश्लील वीडियो भी बना ली।
घटना के बाद से ही पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रही है। कहीं भी सुनवाई न होने पर बुधवार को पीड़िता तहसील स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गयी।
मामला थाना नारखी क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव की एक विवाहिता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पति आगरा में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह और उसके बच्चे गांव में ही रहते हैं। विगत 17 जनवरी की शाम सात बजे करीब वह घर में अकेली सो रही थी। दूसरे कमरे में उसकी बच्चे सो रहे थे। इस बीच गांव का ही एक व्यक्ति उसके घर में घुस आया और उसे उसके साथ दुष्कर्म किया।

इतना ही नहीं उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसी दौरान नौकरी से उसका पति आ गया। उन्होंने उसे पकडने का प्रयास किया तो उसने उसके साथ भी मारपीट कर दी। मामले में पीड़िता पति संग रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना नारखी पहुंची। लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। अब आरोपी युवक एफआईआर दर्ज कराने पर, बनाई वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी दे रहा है।
मामले में पुलिस जांच करने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। पीड़िता सीओ अजय चौहान के पास भी पहुंची, लेकिन उसकी सुनवाई न हो सकी। अब पीड़िता परिवार संग न्याय दिलाने की मांग करते हुए सीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गयी है। इस संबंध में सीओ अजय कुमार चौहान ने थाना नारखी प्रभारी को मामले की जांच कर तत्काल मामला दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विवाहिता द्वारा की गयी शिकायत की जांच की गयी थी। मामला दुष्कर्म का न होकर मात्र छेड़छाड़ का है। आरोपी युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। -ब्रजेश कुमार थाना प्रभारी नारखी