{"_id":"5f9667cd8ebc3e9b9924496f","slug":"sexual-assault-victim-girl-death-during-treatment-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: केंद्रीय जेल के पास झाड़ियों में फेंकी गई किशारी की मौत, वेंटिलेटर पर चल रहा था उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: केंद्रीय जेल के पास झाड़ियों में फेंकी गई किशारी की मौत, वेंटिलेटर पर चल रहा था उपचार
Mon, 26 Oct 2020 11:38 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे पड़ी पीड़ित किशोरी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में केंद्रीय जेल के वॉच टावर नंबर 2 के पास झाड़ियों में फेंकी गई किशोरी ने सोमवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह वेंटिलेटर पर थी। पुलिस ने रविवार रात को मुकदमा दर्ज कर लिया। अब इस मुकदमे में हत्या की धारा भी बढ़ाई जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के परिजन नहीं मिले हैं। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। एक युवक अभी फरार है।
विज्ञापन
भगवान टॉकीज स्थित फुटपाथ पर रहने वाली किशोरी को शनिवार को परिचित युवक अपने साथ ले गए थे। इसके बाद उसे केंद्रीय जेल के पास बेहोशी की हालत में फेंका गया। महफूज संस्था के समन्वयक नरेश पारस ने एसएसपी को ट्वीट कर घटना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया था। किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई थी। हालांकि पुलिस का दावा है कि मेडिकल रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मरने से पहले पीड़िता ने बयान दिया था कि परिचित गणेश और मोहन नामक युवक उसे ले गए थे।
विज्ञापन
पीड़िता ने ये आरोप लगाए थे
पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसके साथ मारपीट की गई थी। नशे की गोलियां खिलाई गईं। शराब भी पिलाई गई थी। ऐसे में हालत बिगड़ने पर आरोपी युवक उसे फेंक कर भाग गए थे। पुलिस ने गणेश को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी (सीओ) लोहामंडी रितेश कुमार सिंह का कहना है कि किशोरी की सोमवार सुबह 4:00 बजे मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों की तलाश की जा रही है। एक युवक नहीं मिला है। उसकी भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
क्षेत्राधिकारी (सीओ) लोहामंडी रितेश कुमार सिंह का कहना है कि किशोरी की सोमवार सुबह 4:00 बजे मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों की तलाश की जा रही है। एक युवक नहीं मिला है। उसकी भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।