फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault And Murder With Eight Year Old Girl Court Convicted Sentence To Death

आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को मृत्युदंड की सजा, कड़ी सुरक्षा में आरोपी भेजा जेल

Wed, 02 Dec 2020 05:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 02 Dec 2020 05:13 AM IST
सार

17 मार्च 2019 को थाना सिरसागंज क्षेत्र के एक गांव में इस घटना को दिया था अंजाम 

विज्ञापन
Sexual Assault And Murder With Eight Year Old Girl Court Convicted Sentence To Death
court Order

विस्तार

अपर जिला जज एवं विशेष जज पॉक्सो एक्ट मृदुल दुबे ने आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म एवं गला दबाकर हत्या करने के दोषी को फांसी (मृत्यु दंड) की सजा सुनाई है। सजा सुनाने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



मामला थाना सिरसागंज क्षेत्र के एक गांव का है। 17 मार्च 2019 को रात आठ बजे आठ वर्षीय बालिका को बंटू उर्फ शिवशंकर पुत्र अतर सिंह दस रुपया का नोट देने का लालच देकर उसे खेतों की ओर ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद गला दबाकर हत्या की थी। शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया था। मामले में मां ने थाना सिरसागंज में एफआईआर दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन



अपर जिला जज एवं विशेष जज पॉक्सो एक्ट मृदुल दुबे के न्यायालय में सुनवाई हुई। इसमें 11 गवाह अभियोजन पक्ष की ओर से पेश हुए। डॉ. प्रदीप कुमार ने गला दबाकर हत्या एवं डॉ. साधना राठौर ने कहा कि दुष्कर्म की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शासन की ओर से पैरवी कर रहे सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अजमोद सिंह चौहान ने आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए कई मामले रखे। अपर जिला जज एवं विशेष जज पॉक्सो एक्ट ने पत्रावली का परीक्षण करने के उपरांत आरोपी बंटू उर्फ शिवशंकर को हत्या एवं दुष्कर्म के लिए दोषी मानते हुए फांसी (मृत्यु दंड) की सजा सुनाई है। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed