{"_id":"60603ab58ebc3e8d3534107b","slug":"sex-ratio-improves-in-agra-and-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का असर: आगरा और फिरोजाबाद में बढ़ रही लड़कियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का असर: आगरा और फिरोजाबाद में बढ़ रही लड़कियों की संख्या
Mon, 29 Mar 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:03 AM IST
सार
- मंडल में मैनपुरी और मथुरा सबसे फिस, नहीं हुआ कोई सुधार
- दोनों जिलों लिंग परीक्षण के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश
विज्ञापन
छात्राओं ने रंगोली से दिया 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का सबसे ज्यादा असर मंडल में आगरा में पड़ा है। यहां पिछले दस साल में प्रति एक हजार लड़कों के अनुपात में 67 लड़कियां बढ़ गई हैं। 2011 में 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग में 1000 लड़कों के सापेक्ष 861 लड़कियां थीं। जो अब 2021 में प्रति हजार लड़कों पर 928 पहुंच गई हैं। फिरोजाबाद में 57 लड़कियों का अनुपात बढ़ा है जबकि मैनपुरी और मथुरा मंडल में सबसे फिसड्डी साबित हुए हैं।
विज्ञापन
आगरा मंडल के आयुक्त अमित गुप्ता ने शनिवार को यह रिपोर्ट जारी की। मथुरा और मैनपुरी के जिलाधिकारी से लिंग परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध कार्य योजना प्रस्तुत करने को कहा है। साथ ही जिलों की अंतरराज्यीय सीमा पर मुखबिर योजना के तहत लिंग परीक्षण करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने आगरा और फिरोजाबाद की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए लिंग परीक्षण के विरुद्ध मुखबिर योजना के लिए तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा प्रशासनिक स्तर पर मुखबिर योजना पर गंभीरता से जिलाधिकारियों ने कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
लिंग परीक्षण के विरुद्ध सफल स्टिंग ऑपरेशन पर एक लाख रुपये
आयुक्त अमित गुप्ता ने चारों जिलों के डीएम को जिला स्तर पर लिंग परीक्षण के विरुद्ध अभियान चलाने से पहले महिला पुलिस कर्मियों, आशा स्वास्थ्य कार्यकत्रियों, आंगनबाड़ियों को स्टिंग ऑपरेशन के लिए प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि एक सफल स्टिंग ऑपरेशन पर तीन लाख रुपये इनाम मिलेगा। डमी के रूप में मिथ्या ग्राहक बनकर जाने वाली महिला को एक लाख रुपये और उसके सहयोगी को 40 हजार रुपये इनाम का प्रावधान है।
0 से 6 वर्ष आयु वर्ग लिंगानुपात
जिला - वर्ष 2011 वर्ष 2021 वृद्धि
आगरा- 861 - 928 - 67
मथुरा- 870 - 899 - 29
फिरोजाबाद- 881 - 938 - 57
मैनपुरी- 884 - 918 - 34
0 से 6 वर्ष आयु वर्ग लिंगानुपात
जिला - वर्ष 2011 वर्ष 2021 वृद्धि
आगरा- 861 - 928 - 67
मथुरा- 870 - 899 - 29
फिरोजाबाद- 881 - 938 - 57
मैनपुरी- 884 - 918 - 34