{"_id":"6066acd18ebc3ee974450c88","slug":"sewer-problem-in-yamuna-brij-water-on-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सीवर उफना तो गलियों में भरा गंदे नाली का पानी, हजारों लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सीवर उफना तो गलियों में भरा गंदे नाली का पानी, हजारों लोग हुए परेशान
Fri, 02 Apr 2021 11:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:04 AM IST
सार
ईंट, पत्थर लगाकर रोक रहे पानी
बस्तियों में भरा पानी
पांच दिन से भरा गंदा पानी
विज्ञापन
सीवर उफनने पर सड़क पर बहता पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में यमुनापार क्षेत्र के यमुना ब्रिज, नगला फतूरी, हरचंदी का बाड़ा, नवलगंज क्षेत्र में सड़क पर सीवर उफना तो गलियों में नाले का गंदा पानी भर गया जिससे हजारों लोग परेशान हैं। सड़क के नीचे से निकल रहे भूमिगत नाले की पुलिया धंस जाने के कारण पानी का बहाव रुक गया, जिससे यमुनाब्रिज की बस्तियों, मोहल्लों में नाले का पानी भर गया है। नाले के चोक हो जाने के कारण इससे जुड़े सीवर नेटवर्क से सीवर उफनाना शुरू हो गया। क्षेत्र के लोगों के घरों के अंदर और गेट पर बदबूदार पानी भरा हुआ है। उन्हें न दिन में चैन है, न गंदगी और जलभराव के कारण रात में नींद आ रही।
यमुना ब्रिज क्षेत्र में घाट के पास की सभी गलियों में जलभराव की समस्या है। होली से दो दिन पहले पुलिया धंसने के इस मामले में नगर निगम ने केवल पानी निकालने का पंप लगाया। क्षेत्र के लोग घर के अंदर पानी भर जाने से ज्यादा परेशान हैं। यहां उनके सामने दोहरी समस्या है। नाले के चोक होने के कारण पूरा सीवर नेटवर्क उफान मार रहा है। यहां ज्यादातर नालों में सीवर पाइपलाइन जोड़ दी गई है, जिससे नाला उफनाने पर सीवर निकल नहीं पाया और सड़कों पर ही बह रहा है।
ईंट, पत्थर लगाकर रोक रहे पानी
यमुना ब्रिज, नगला फतूरी, हरचंदी का बाड़ा और घाट से सटी गलियों में नाले का पानी भर जाने के कारण लोग घर की चौखट पर ईंट और पत्थर लगाकर पानी रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन गंदा पानी फिर भी घर के अंदर भर रहा है। गली में पानी भरने के कारण वह न तो अंदर ही रह पा रहे और न ही बाहर किसी काम से निकल पा रहे हैं। बड़े नाले से पानी की निकासी के लिए केवल एक पंप लगाया गया है। दो दिन से यहां भी पानी की निकासी नहीं हो पाई है।

सीवर उफनने के कारण लोगों का रास्तों से निकलना हुआ दुश्वार
- फोटो : अमर उजाला
बस्तियों में भरा पानी
नाले की पुलिया धंस जाने से पानी का बहाव रुक गया है। इसी वजह से नाले का पानी बस्तियों में भर गया है। मैने नगर निगम में शिकायत की थी, जिस पर पंप से पानी निकाला जा रहा है। नगर आयुक्त से मुलाकात हो नहीं पाई है। - अब्दुल सलाम, पार्षद, नवलगंज
पंप भेजा गया है, चोक नाला खुलवाया जाएगा
यमुनापार से नाला चोक होने की शिकायत मिली थी, जिस पर पंप भेजा गया है। पानी की निकासी के बाद चोक नाले को खुलवाया जाएगा। - निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त
पांच दिन से भरा गंदा पानी
घर के सामने 5 दिनों से नाले का गंदा पानी भरा हुआ है। हमारा घर ऊंचा है तो अंदर नहीं आया। पड़ोसियों के घरों में एक फुट तक गंदा पानी भरा हुआ है। कमरे, आंगन सभी में नाले का बदबूदार पानी भर गया है। - प्रेम नारायण, हरचंदी का बाड़ा
होली से पहले से चोक
होली से पहले पुलिया धंस जाने से नाला चोक हो गया, जिससे पानी रुक गया। पीछे की सभी बस्तियों, गलियों में गंदा पानी भर गया। लगातार शिकायतें कर रहे हैं, पर पार्षद कहते हैं कि इंतजार करो। ऐसे हालात में खुद एक दिन रहकर देख लें। -धर्मेंद्र पिपल, नगला फतूरी