फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sewer over flowing on the road in Agra

आगरा में सड़कों पर बह रही गंदगी: पंपिंग स्टेशन बंद, दयालबाग के 18 इलाकों में उफनाया सीवर

Thu, 05 Aug 2021 11:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Aug 2021 11:54 AM IST
सार

अदन बाग, अनुपम बाग, मधुवन एन्क्लेव, प्रतीक्षा एनक्लेव समेत दयालबाग क्षेत्र के 18 इलाकों में सड़कों पर सीवर बह रहा है, जिसकी दुर्गंध के कारण लोगों का घर में रहना मुश्किल है।

विज्ञापन
sewer over flowing on the road in Agra
सड़क पर बह रहा सीवर का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा। दयालबाग में सीवर लाइन की लीकेज के कारण हुए गड्ढे की मरम्मत के काम के कारण मनोहरपुर पंपिंग स्टेशन से सीवेज की पंपिंग बंद कर दी गई, इससे दयालबाग के 18 इलाकों में मैनहोल से सीवर उफनाकर सड़कों पर भर रहा है। 

विज्ञापन


अदन बाग, अनुपम बाग, मधुवन एन्क्लेव, प्रतीक्षा एनक्लेव समेत दयालबाग क्षेत्र के 18 इलाकों में सड़कों पर सीवर बह रहा है, जिसकी दुर्गंध के कारण लोगों का घर में रहना मुश्किल है। बारिश के इस मौसम में सीवर के सड़क पर भर जाने से दयालबाग के लोग परेशान हैं। 
विज्ञापन


दयालबाग के साथ ही शहर में बेलनगंज, कैलाशपुरी मोड़, आवास विकास कालोनी, फ्रेंड्स गार्डन, शाहगंज क्षेत्र में भी सीवर उफनकर सड़कों पर भर जाने की शिकायतें हैं। वबाग के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार के बाद सीवर समस्या का निदान हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत का काम शुरू
वहीं बुधवार को गाजियाबाद से आई वीए टेक वबाग की टीम ने आठवें दिन दयालबाग में सीवर लाइन लीकेज की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। पहले दिन पोकलेन मशीन से खोदाई के बाद दो पाइप निकालकर बदले गए हैं। 

दोनों ही पाइप टूटे हुए निकले हैं। वबाग के नेटवर्क मैनेजर तनवीर शर्मा के मुताबिक बीच के सभी सात पाइप बदले जाएंगे। दो पाइप बुधवार को लगाए जा चुके हैं। बाकी पांच पाइप बृहस्पतिवार की शाम तक बदल दिए जाएंगे।

अब तक तीन करोड़ रुपये का हो चुका है जुर्माना
काम में लापरवाहियों के कारण वबाग पर अब तक तीन करोड़ रुपये का जुर्माना हो चुका है। जलनिगम के महाप्रबंधक एचके कंसल ने बताया कि वबाग को 180 एमएलडी सीवर का ट्रीटमेंट करना है, लेकिन केवल 150 से 158 एमएलडी तक ही ट्रीटमेंट हो पा रहा है। 

इसलिए वबाग पर हर माह 30 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। अब तक जलनिगम 2.50 करोड़ रुपये और जलकल विभाग 50 लाख रुपये का जुर्माना लगा चुका है।

दस दिन से भरा सीवर
अदन बाग के आदित्य शर्मा ने कहा कि दस दिन से सीवर मैनहोल से उफनाकर सड़क पर भर रहा है। सप्ताह भर से इसमें और तेजी आई है। दुर्गंध के कारण बुरा हाल है। घरों के आगे सीवर भरने से बाहर निकलना भी मुश्किल है। 

वबाग को ब्लैक लिस्ट करें
दयालबाग के सौरभ चौधरी ने कहा कि एक सप्ताह से कॉलोनियों में सीवर की समस्या है। कम से कम सुपरसकर मशीन मंगाकर मैनहोल की सफाई करा दी जाती तो सड़कों पर सीवर न भरता। वबाग को आगरा में ब्लैक लिस्ट किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed