Agra: संगीता सिनेमा रोड पर सात दिन और होगी परेशानी, सात जनवरी तक पूरा होगा सीवर खुदाई का काम
ट्रेंचलेस तकनीक से यहां सीवर लाइन बिछाई जा रही है, जिस वजह से संगीता सिनेमा रोड पर दोनों ओर से आवागमन बंद है। जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शाहगंज क्षेत्र के संगीता सिनेमा रोड पर एक महीने से सीवर लाइन की खुदाई और पाइप डालने का काम किया जा रहा है। ट्रेंचलेस तकनीक से यहां सीवर लाइन बिछाई जा रही है, जिस वजह से संगीता सिनेमा रोड पर दोनों ओर से आवागमन बंद है। यहां ट्रेंसलेस खुदाई में पानी, सीवर और गैस की लाइनें टूट रही हैं, जिससे क्षेत्र के लोग भी परेशान हैं। इन यूटिलिटी के टूट जाने के कारण संगीता सिनेमा रोड पर जो काम 31 दिसंबर तक पूरा किया जाना था, वह अब सात जनवरी तक ही पूरा हो सकेगा।
बुधवार को संगीता सिनेमा रोड शाहगंज के व्यापारियों ने जलनिगम के काम पर आक्रोश जताया। क्षेत्रीय दुकानदारों और निवासियों ने कहा कि बच्चे स्कूल के लिए नहीं निकल पा रहे तो तुलसी देवी इंटर कॉलेज की छात्राओं को लंबी दूरी तय करके जाना पड़ रहा है। एक माह से पूरा कारोबार ठप पड़ा है। खुदाई में कई पानी की लाइनें टूट गई हैं, जिससे पानी भरने से घरों में चटकन और जमीन धंसने लगी है। लोगों में डर है कि कहीं कोई पुराना भवन धराशाई न हो जाए।
कम जगह होने के कारण भी आ रही परेशानी
जलनिगम निर्माण इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर तक ट्रेंचलेस तकनीक से सीवर लाइन डालने का काम पूरा करना था, लेकिन यहां यूटिलिटी उम्मीद से ज्यादा हैं, इसलिए समय ज्यादा लग रहा है। ऐसे में 7 जनवरी तक ही काम पूरा कर सकेंगे। यहां जगह कम होने के कारण भी परेशानी आ रही हैं।