{"_id":"629116d61d25654403564aa8","slug":"severe-drinking-water-crisis-in-gihar-basti-women-on-the-road-tundla-news-agr534963780","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिहार बस्ती में भीषण पेयजल संकट, सड़क पर उतरी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिहार बस्ती में भीषण पेयजल संकट, सड़क पर उतरी महिलाएं
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन रोड पर जाम लगाती आक्रोशित महिलाएं
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। स्टेशन रोड स्थित गिहार बस्ती में बीस दिनों से पानी का संकट है। नगर पालिका द्वारा कोई सुनवाई न किए जाने से नाराज महिला-पुरुष शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। लोगों ने स्टेशन रोड़ पर जाम लगा दिया। पालिका प्रशासन द्वारा पानी टैंकर भेजने एवं पुलिस द्वारा समझाने पर ही लोगों ने जाम खोला।
थाने के निकट स्थित गिहार बस्ती के लोग शुक्रवार सुबह स्टेशन रोड पर आ गए। उन्होंने पालिका प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। बस्ती के लोगों का आरोप था कि पिछले तीन हफ्तों से उनके मोहल्ले में पानी नहीं आ रहा। शिकायत करने पर पता चला कि वार्ड की सबमर्सिबल फुंक गई है। उन्हें बताया गया कि जल्द ही सही करा दी जाएगी। इस बीच दूर क्षेत्रों से पानी लाकर किसी तरह काम चलाया। अब 20 दिन गुजर चुके हैं, किंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ।
पानी की बूंद-बूंद के लिए परेशानी होने पर मजबूरी में उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा है। जाम की सूचना पर पुलिस के साथ ही पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने क्षेत्र में पानी से भरा टैंकर भेजा। जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस दौरान सुनीता देवी, मिथलेश, शारदा देवी, लल्ला गिहार, सूरज कुमार, ममता देवी, रचना, अनीता, लक्ष्मी देवी, सीता मीणा, लज्जादेवी, संगीता देवी, राखी, सोनी, विनीता, अनीतादेवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
बस्ती के लिए नई सबमर्सिबल की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। तब तक टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाएगी।
मुकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका