फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Several incidents of fire in factories and godowns have come to fore in Agra

Agra News: कारखाने और गोदाम में बढ़ रहीं अग्निकांड की घटनाएं, लाखों का हो चुका नुकसान

Tue, 23 May 2023 01:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 May 2023 01:52 PM IST
सार

आगरा में कारखाने और गोदाम में अग्निकांड की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। पिछले कुछ दिनों में कई घटनाओं में लाखों का नुकसान हो चुका है। यहां तक कि लोगों को जान तक गंवानी पड़ी।

विज्ञापन
Several incidents of fire in factories and godowns have come to fore in Agra
Agra: ताजगंज थाना क्षेत्र में एक जूता कारखाने में 22 मई की सुबह चार बजे आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कारखाने और गोदामों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। रकाबगंज में पिछले दिनों जूता मैटेरियल के गोदाम में आग लग गई थी। आग में एक युवक जल गया था। गोदाम घनी आबादी में बना था। इसके अलावा ताजगंज क्षेत्र में जूता कारखाना में आग लगी थी। 

विज्ञापन

गोदाम और जूता कारखानों में भी लगी आग 

अग्निकांड की घटनाओं से लाखों का माल जल गया था। पिछले साल भगवान टॉकीज चौराहे के पास सर्विस रोड पर बने फर्नीचर के शोरूम में आग लगी थी। कई घंटे मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका था। इनके अलावा शहर से लेकर देहात तक गोदाम और जूता कारखानों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 58 वर्ष की सास ने बेटे को दिया जन्म, विधवा बहू ने खड़ा कर दिया हंगामा, बोली-संपत्ति के लिए पैदा

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में बढ़ जाता है खतरा

गर्मी बढ़ने लगी है। लोग कूलर और एसी चला रहे हैं। कई बार उपकरणों की वायरिंग में कमी होने की वजह से शॉर्ट सर्किट होता है। इससे आग लग जाती है। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, कई बार लोग कम क्षमता के बिजली के तारों पर अधिक लोड दे देते हैं। इस वजह से भी शॉर्ट सर्किट होता है। घर, दुकान, काॅमर्शियल भवन में लगे उपकरणों को चालू करने से पहले जांच लेना चाहिए। खराब वायरिंग को बदलवा लेना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed