फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   seventeen years younger wife made her husband unconscious by giving drugs then murdered

खुलासा: 17 साल छोटी पत्नी की खौफनाक साजिश, पति को नशीली दवा खिलाकर किया बेहोश, फिर दी दर्दनाक मौत

Fri, 03 Feb 2023 12:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Feb 2023 12:47 PM IST
सार

महिला की मर्जी के खिलाफ 17 साल बड़े व्यक्ति से शादी हुई थी, जिससे वह नाखुश थी। इतना ही नहीं उसका प्रेम प्रसंग भी चल रहा था।
 

विज्ञापन
seventeen years younger wife made her husband unconscious by giving drugs then murdered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना मलावन क्षेत्र के गांव निगोह हसनपुर में बुधवार की रात पत्नी ने पति को नशीली दवा खिलाने के बाद चुनरी से गला कसा और डीजल छिड़क कर आग लगा दी। पत्नी मर्जी के बिना बड़ी उम्र के व्यक्ति से शादी किए जाने पर नाखुश थी। वहीं उसका पहले से एक युवक से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को खुलासा कर पत्नी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि गांव निगोह हसनपुर में दुष्यंत चौहान (34) की हत्या संजना निवासी खरसुलिया थाना नयागांव ने की थी। 23 जनवरी को दुष्यंत ने उससे दूसरी शादी की थी। मामा आनंदपाल सिंह निवासी पिथनपुर थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज ने संजना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। संजना करीब 17 साल की है। मलावन पुलिस ने निगोह हसनपुर मोड़ से शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर घटनास्थल से एक प्लास्टिक की डीजल की कट्टी, नशे की दवा के रैपर आदि बरामद किया है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि संजना इस रिश्ते से सहमत नहीं थी। लेकिन चचेरे बाबा दिनेश राठौर व परिवार के ही रंजीत चौहान ने रुपये लेकर उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्यंत के साथ शादी कर दी। दोनों की उम्र में करीब 17 वर्ष का अंतर होने के कारण पसंद नहीं करती थी। इधर किसी अन्य युवक से प्रेम करती है। इसकी भनक दुष्यंत को हो गई तो बाहर जाते समय घर का दरवाजा बाहर से बंद कर जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल पर बेहोश करने की खोजी थी दवा

एसएसपी ने बताया कि पति से छुटकारा पाने के लिए संजना ने हत्या की योजना बनाई। पति के मोबाइल पर ही गूगल पर सर्च कर नींद की दवा के बारे में जानकारी की। 31 जनवरी को सास के साथ दवा लेने के बहाने आसपुर बाजार गई और नींद की गोलियां लेकर आई। बच्चों व सास के खाने में एक-एक गोली और दुष्यंत के खाने में 6 गोलियां मिलाकर दीं। रात 11 बजे गले को चुनरी से घोंट दिया और घर में रखे डीजल को डालकर आग लगा दी।


पिता की हो चुकी है मौत

एसएसपी ने बताया कि संजना के पिता की मौत हो चुकी है। चचेरे बाबा दिनेश राठौर, बिचौलिया रंजीत चौहान, बुआ अनुपम चौहान आदि के प्रति शादी कराने को लेकर विद्वेष भाव पैदा हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed