फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   seventeen hectare land of Gram Sabha will be allotted to government engineering college in mainpuri

मैनपुरी: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को मिलेगी ग्रामसभा की 17 हेक्टेयर भूमि, प्रक्रिया शुरू

Sun, 06 Jun 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Jun 2021 12:03 AM IST
सार

मैनपुरी में आगरा मार्ग पर किनारे राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बना हुआ है, लेकिन उसके पास भूमि है। कॉलेज प्रशासन की ओर से शासन को भूमि उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया था। कॉलेज को भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
seventeen hectare land of Gram Sabha will be allotted to government engineering college in mainpuri
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को ग्राम सभा की 17 हेक्टेयर भूमि दी जाएगी। शासन से आदेश आने के बाद राजस्व विभाग जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया में जुट गया है। यह भूमि कॉलेज को आवास, क्रीड़ा स्थल और पार्क के लिए दी जाएगी। राजस्व अभिलेखों में भूमि प्राविधिक शिक्षा विभाग के नाम दर्ज करने के लिए तैयारी शुरू हो गई। 

विज्ञापन


शहर के आगरा मार्ग पर खर्रा के पास राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बना हुआ है। कॉलेज द्वारा भूमि कम होने पर शासन को और भूमि उपलब्ध कराने का पत्र भेजा गया था। इस पर गांव नौनेर के गाटा संख्या 10680 का चिह्नांकन राजस्व विभाग ने किया था। इसका क्षेत्रफल कुल 19.56 हेक्टेयर है। ये भूमि ग्राम सभा के नाम दर्ज है। 
विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा विभाग के नाम दर्ज होगी भूमि
शासन के विशेष सचिव सुनील कुमार चौधरी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इस भूमि में से 17 हेक्टेयर भूमि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को देने के लिए कहा है। इस भूमि को प्राविधिक शिक्षा विभाग के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज किए जाने के भी आदेश दिए हैं। आदेश आने के बाद राजस्व विभाग प्रक्रिया पूर्ण कराने में जुट गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर ऋषिराज ने इसके लिए तहसीलदार सदर को आदेशित कर प्रक्रिया पूर्ण कर भूमि हस्तांतरित कराने के आदेश दिए हैं। इस भूमि में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा सरकारी आवासों का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ खेल का मैदान और पार्क भी तैयार किए जाएंगे।

एसडीएम सदर ऋषिराज ने बताया कि शासन के आदेश पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को ग्राम सभा की 17 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। राजस्व अभिलेखों में प्राविधिक शिक्षा विभाग के नाम जमीन दर्ज करने के लिए भी प्रक्रिया जारी है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed