{"_id":"65f40fd39acd274bda071810","slug":"seven-year-old-guru-made-india-book-of-records-gives-coaching-to-upsc-students-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सात साल के 'गुरु' ने बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, देते हैं यूपीएससी के विद्यार्थियों को कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सात साल के 'गुरु' ने बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, देते हैं यूपीएससी के विद्यार्थियों को कोचिंग
Fri, 15 Mar 2024 02:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:37 PM IST
सार
सात साल के गुरु उपाध्याय ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाया है। वे इंजीनियरिंग, यूपीएससी के विद्यार्थियों को यूट्यूब पर 14 विषयों को पढ़ाने वाले शिक्षक हैं। गुरु उपाध्याय ने अपनी अद्भुत प्रतिभा के दम पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, ग्लोबल रिकॉर्ड व एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन
गुरु उपाध्याय
- फोटो : Facebook/Arvind Upadhyay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के गौरा नगर निवासी 7 वर्षीय गुरु उपाध्याय (गूगल गुरु) का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। यह अवाॅर्ड उन्हें यूट्यूब पर 14 विषय पढ़ाने वाले सबसे कम उम्र के शिक्षक बनने पर दिया गया है। सम्मान में उन्हें सर्टिफिकेट के साथ मेडल, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने गुरु उपाध्याय को आशीर्वाद प्रदान किया।
बृहस्पतिवार को गौरा नगर स्थित निवास पर गुरु उपाध्याय के पिता अरविंद उपाध्याय और मां प्रिया गोस्वामी ने बताया कि गूगल गुरु के नाम से पहचान बनाने वाला उनका 7 वर्षीय पुत्र खेल के बीच में दिनभर में चार घंटे उच्च शिक्षा का अध्ययन करता है। इसमें बच्चे का सहयोग माता-पिता करते हैं। जबकि एक घंटे स्कूली शिक्षा के लिए निकलते हैं।
उन्होंने बताया कि पांच वर्ष की अवस्था से ही बच्चे को पढ़ने का शौक है। उन्होंने बताया कि गुरु ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में एक नया रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें वह इंजीनियरिंग और यूपीएससी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की आयु से 14 विषय पढ़ाने वाले सबसे कम आयु के लेक्चरर बन गए हैं। गोविंद शरण उपमन्यु, दिनेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।