फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven Year Old Girl Murdered In Midakur Agra Crime News

आगरा: मासूम की हत्या से सनसनी, शादी समारोह से लापता हुई बालिका का शव खेत में मिला, दुष्कर्म की आशंका

Thu, 02 Dec 2021 01:19 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 02 Dec 2021 01:19 PM IST
सार

रात में डीजे पर डांस करते बालिका को देखा था उसके बाद वह घर नहीं पहुंची। परिवार में शादी थी इसलिए परिजनों ने सोचा कि वहीं सो गई होगी। लेकिन गुरुवार सुबह उसकी लाश घर से कुछ दूरी पर मिली।

विज्ञापन
Seven Year Old Girl Murdered In Midakur Agra Crime News
आगरा: मौके पर श्वान दस्ता जांच करता हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पांच वर्षीय बालिका की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह शव घर से करीब 200 मीटर दूर सरसों के खेत में मिला। वह बुधवार की रात परिवार में ही आयोजित शादी समारोह में शामिल थी। वहीं से रात करीब 11 बजे लापता हो गई थी। परिवार के लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। हत्या की सूचना पर एसपी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीओ और एसओ को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

परिवार में आई थी बरात
पुलिस के मुताबिक बुधवार को बालिका के परिवार में ही बरात आई थी। पूरा परिवार उसी में शामिल था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे तक बालिका डीजे पर डांस करती दिखी थी। उसके बाद से वह दिखाई नहीं दी। शादी के कारण काफी देर तक किसी ने उसकी ओर ध्यान भी नहीं दिया। पर, सुबह तक जब वह घर नहीं पहुंची, तो परिजन खोजबीन में जुटे। कहीं कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर मिढाकुर चौकी, मलपुरा थाना पुलिस के अलावा सीओ अछनेरा महेश कुमार भी पहुंचे। डाग स्क्वैड टीम को भी बुलाया गया। खोजबीन के दौरान बालिका का शव घर से करीब 200 मीटर दूर सरसों के खेत में मिला। उसकी हत्या कर शव फेंका गया था। यह देखते ही लोग सन्न रह गए। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज जांच रही पुलिस
क्षेत्राधिकारी अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी के फुटेज देखे जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही घटना की सच्चाई का पता चलेगा। पुलिस जांच कर रही है। खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। घटना से संबंधित कई  क्लू मिले हैं। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला हत्याकांड: कातिल का सुराग लगने में जुटी आगरा पुलिस, सिर्फ परिचित के लिए खोलती थीं दरवाजा, मोबाइल साथ ले गए हत्यारे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed