{"_id":"64aa64212fa1a789af0c046c","slug":"seven-year-old-girl-misdeed-in-mainpuri-crime-hindi-news-2023-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंकल प्लीज छोड़ दो: दरिंदे के सामने गिड़गिड़ाती रही सात साल की मासूम, चीखने पर किया घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकल प्लीज छोड़ दो: दरिंदे के सामने गिड़गिड़ाती रही सात साल की मासूम, चीखने पर किया घिनौना काम
Sun, 09 Jul 2023 01:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:09 PM IST
सार
हाईवे किनारे बने अधबने मकान में बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची खुद को बचाने के लिए गिड़गिड़ाती रही, लेकिन दरिंदे ने उसकी कोई बात नहीं सुनी।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में शनिवार को अनुसूचित जाति की सात वर्षीय मासूम के साथ हाईवे के पास बने एक मकान में आरोपी ने दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपी की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
एक मोहल्ला निवासी सात वर्षीय अनुसूचित जाति की बच्ची दोपहर के समय शौच के लिए हाईवे के पास गई थी। वहां हाईवे के पास बने एक अधबने मकान में किसी ने बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को लहूलुहान हालत में पड़ा छोड़कर आरोपी वहां से भाग गया। बारिश बंद होने के बाद मासूम घर आई और दरवाजे पर बैठ गई। परिजन ने अंदर बुलाया तो वह नहीं आई। जब परिजन उसे लेने के लिए आए तो उसकी हालत देख कर होश उड़ गए। मासूम के साथ दुष्कर्म की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर बारीकी से निरीक्षण किया। बच्ची के साथ दुष्कर्म किसने किया। इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। पुलिस पहले आरोपी की पहचान के साथ ही गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल से आया था आरोपी
पुलिस ने दुष्कर्म का शिकार पीड़िता से पूछताछ की तो उसने पुलिस को आरोपी के बारे में अहम जानकारियां दीं। बच्ची ने बताया कि उसने आरोपी से कहा था कि अंकल मुझे छोड़ दो, इसके बाद उसने चीखने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ गंदा काम किया। बच्ची ने बताया कि आरोपी युवक साइकिल से आया था। पुलिस को पूछताछ में मिली जानकारी में यह भी पता लगा कि घटना अचानक नहीं हुई। आरोपी तैयारी के साथ शायद बच्ची के पीछे ही आया था। बच्ची से आरोपी के बारे में अहम जानकारियां मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में तेजी के साथ जुट गई है।ये भी पढ़ें - 'युवती नहीं युवक था वो': इंस्टा पर दोस्ती कर फंसाया जाल में, होटल में बुलाकर महिला को किया मजबूर; लूट ली आबरू
कक्षा दो की छात्रा है मासूम
दुष्कर्म का शिकार हुई मासूम महज सात वर्ष की है। वह कस्बा स्थित एक स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। घर में बना शौचालय चोक हो गया था। जिस वजह से बच्ची शनिवार को शौच के लिए हाईवे के पास गई थी।ये भी पढ़ें - अंधे प्यार में कातिल बनी पत्नी: पति को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह, गला घोंटा फिर 125 फीट गहरे कुएं में धकेला