फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven thousand crore rupees will be spent on development works in Mathura

एक ही पथ पर होंगे प्रमुख तीर्थ: ब्रज में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 7000 करोड़ रुपये, ये हैं योजनाएं

Tue, 04 Oct 2022 12:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Oct 2022 12:12 AM IST
सार

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा और ब्रज तीर्थ पथ का प्रजेंटेशन सोमवार को विकास प्राधिकरण सभागार में नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रशांत श्रीवास्तव ने किया। इस योजना के तहत एक ही पथ से सभी प्रमुख तीर्थ स्थल जोड़े जाएंगे। 

विज्ञापन
Seven thousand crore rupees will be spent on development works in Mathura
विकास प्राधिकरण सभागार में हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रज विकास पर काम करने जा रहे नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने सोमवार को ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा और ब्रज तीर्थ पथ का प्रस्तावित खाका जनप्रतिनिधि और शीर्ष अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। दोनों ही परियोजनाएं ब्रज के पर्यटन विकास के लिए अहम मानी जा रही हैं। प्रोजेक्ट ब्रज के सभी तीर्थों को एक पथ से जोड़ेंगे। दोनों प्रोजेक्ट पर करीब 7000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

विज्ञापन


ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा और ब्रज तीर्थ पथ का प्रजेंटेशन सोमवार को विकास प्राधिकरण सभागार में नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रशांत श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ नगेंद्र प्रताप, महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, विधायक ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, ठाकुर मेघश्याम सिंह सहित तीर्थ पुरोहितों को अवगत कराया कि 84 कोस परिक्रमा से जुडे़ प्रोजेक्ट में कहां-क्या किया जा रहा है। 

विज्ञापन

ये होंगे विकास कार्य

यमुना पर वृंदावन में तीन और मथुरा में दो सस्पेंशन पुल सहित दो बडे़ स्थायी पुल भी बनेंगे। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा को यमुना एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे-19 से जोड़ा जाएगा। पड़ाव स्थल पर जनसुविधाएं, सौंदर्यीकरण को लेकर सुझाव दिए गए। इस दौरान एडीएम प्रशासन विजय कुमार दुबे, विप्रा सचिव राजेश कुमार, अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, कपिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन में तब्दील होगा परिक्रमा मार्ग

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के प्रस्ताव पर नेशनल हाईवे प्राधिकरण भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि की 84 कोस परिक्रमा को फोर लेन में बदलने जा रहा है। इस पर करीब पांच हजार करोड़ के खर्च का अनुमान है। इसके लिए डीपीआर बनाने वाली एजेंसी तय कर दी है। मंशा ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा को अयोध्या के पैटर्न पर तैयार करने की है। 

नेशनल हाईवे प्राधिकरण इसे हेरिटेज साइड के रूप में विकसित करने की तैयारी में है। इसी प्रकार वृंदावन, मथुरा, गोकुल, महावन, बलदेव, गोवर्धन और राधाकुंड को जोड़ते हुए ब्रज तीर्थ पथ (मथुरा वाईपास) भी तैयार कर रहा है। यह नेशनल हाईवे-19 और यमुना एक्सप्रेस-वे को जोड़ेगा।

ब्रज 84 कोस परिक्रमा

- 326 किलोमीटर की परिक्रमा
- यूपी, हरियाणा, राजस्थान से गुजरेगी
- परिक्रमा के 26 पड़ाव स्थल 
- फोरलेन व सात मीटर कच्चा मार्ग
- छह-तीन एकड़ में बनेंगे पड़ाव स्थल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed