फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven shops in Naveen Mandi were allotted for 45.65 lakhs

नवीन मंडी में सात दुकानों का 45.65 लाख में हुआ आवंटन

Sat, 25 Sep 2021 07:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Seven shops in Naveen Mandi were allotted for 45.65 lakhs
मैनपुरी। नवीन मंडी में शनिवार को खुली बैठक में सात नई दुकानों का आवंटन किया गया। अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वाधिक बोली लगाने वाले व्यापारियों को दुकानों का आवंटन किया गया। कुल सात दुकानों का आवंटन 45.65 लाख रुपये में किया गया।
विज्ञापन

मंडी में व्यापारियों के लिए दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इन दुकानों के आवंटन के लिए शनिवार को नवीन मंडी स्थित कार्यालय में दुकान आवंटन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर ऋषिराज और उप निदेशक निदेशक मंडी परिषद आगरा शिवमंगल सिंह चंदेल उपस्थित रहे। व्यापारियों ने दुकान आवंटन के लिए खुली बोली लगाई। सर्वाधिक बोली लगाने वाले सात व्यापारियों को दुकानों का आवंटन किया गया। इसके लिए कुल 45.65 लाख रुपये की बोली लगी। एडीएम ने कहा कि जल्द ही मंडी में और दुकानों के निर्माण के लिए प्रयास किया जाएगा। आवंटन के दौरान संभागीय लेखाधिकारी आरके वर्मा, सहायक अभियंता निर्माण प्रदीप कुमार, मंडी सचिव नवीन कुमार कोहली व व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
उप निदेशक ने मंडी में देखी साफ-सफाई
आवंटन बैठक से पूर्व उप निदेशक मंडी परिषद आगरा शिवमंगल सिंह चंदेल ने मंडी में निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य रूप से मंडी में चल रही साफ-सफाई और निर्माण कार्य को भी देखा। उन्होंने कहा कि मंडी में कहीं जलभराव न हो इसका ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही प्रकाश की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश मंडी सचिव को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed