{"_id":"6738205b2f9034f79b0117fa","slug":"seven-puppies-trapped-in-submersible-pit-eight-hours-of-effort-lives-were-saved-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सबमर्सिबल के गड्ढे में फंसे सात पिल्ले, आठ घंटे की मशक्कत...ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सबमर्सिबल के गड्ढे में फंसे सात पिल्ले, आठ घंटे की मशक्कत...ऐसे बचाई जान
Sat, 16 Nov 2024 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Nov 2024 10:02 AM IST
सार
सबमर्सिबल के गड्ढे में फंसे सात पिल्लों की जान बचाने के लिये आठ घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। 15 फीट तक खुदाई करनी पड़ी, तब कहीं जाकर उनकी जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन
पिल्लों की बचाई जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सदर के शहीद नगर में सात पिल्ले सबमर्सिबल पंप के गड्ढे में गिर गए। पुलिस की मदद से आठ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में पिल्लों को बचाया जा सका। इसके लिए मशीन से करीब 15 फीट तक खुदाई करानी पड़ी।
शहीद नगर के सुनील अरोड़ा ने बताया कि 15 नंबर एमआईजी फ्लैट के बाहर कई साल से पुरानी कार खड़ी है। कार के नीचे दो वर्ष से कुतिया पिल्लों को जन्म देती थी। हर बार पिल्ले गायब हो जाते थे। 15 दिन पहले पिल्ले पैदा हुए। बृहस्पतिवार शाम 7 बजे पिल्ले गायब हो गए। तलाश करने पर कार के नीचे गड्ढा दिखा। एजाज ने बताया कि शुक्रवार सुबह जेसीबी मंगाकर कार हटवाई गई।
सबमर्सिबल पंप के गड्ढे में मोबाइल को डोरी से बांध कर डाला गया। अंदर से पिल्लों के रोने की आवाज सुनाई दी। पुलिस की मदद ली गई। रेस्क्यू आपरेशन में 15 फीट गड्ढा खोदा गया। सबमर्सिबल की पाइप काटी गई। एक व्यक्ति को अंदर उतारकर पिल्लों को निकाला गया।