फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven posts of district level officers are vacant

सात जिला स्तरीय अधिकारियों के पद खाली, काम हो रहा प्रभावित

Mon, 18 Apr 2022 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Seven posts of district level officers are vacant
मैनपुरी। जिले में सात अधिकारियों के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। इससे संबंधित विभागों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। इन विभागों का अतिरिक्त कार्यभार जिन अधिकारियों को दिया गया है उनका भी काम अत्यधिक बोझ के चलते प्रभावित हो रहा है। कई बार शासन को खाली पदों पर तैनाती के लिए पत्र लिखा गया, लेकिन अब तक ये पद खाली हैं।
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होती है। यहां सात जिला स्तरीय अधिकारियों के पद खाली पड़े हुए हैं। कुछ पद बीते कई महीनों से खाली हैं तो वहीं कुछ सालों से खाली चल रहे हैं। ऐसे में विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पंचायत राज विभाग में जनवरी से जिला पंचायत राज अधिकारी की तैनाती नहीं है, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सामान्य कार्यभार का निर्वाह किया जा रहा है। वहीं उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का पद बीते एक साल से खाली है। उपायुक्त मनरेगा पीसी राम को इसका अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं खंड विकास अधिकारियों की कमी के चलते उन पर खंड विकास अधिकारी सुल्तानगंज का भी अतिरिक्त कार्यभार है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार जिला कृषि अधिकारी को दिया गया है।
विज्ञापन

ये पद हैं खाली
-जिला उद्यान अधिकारी।
-जिला कृषि रक्षा अधिकारी।
-जिला पंचायत राज अधिकारी।
-परियोजना अधिकारी, यूपी नेडा।
-जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।
-उपायुक्त, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन।
-परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण।
विकास भवन में जो भी पद खाली हैं, उनके लिए जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्र भेजे जाते रहे हैं। तैनात अधिकारियों के माध्यम से ही सभी विभागों के कामकाज संचालित किए जा रहे हैं। इस बार खाली पदों पर तैनाती की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed