{"_id":"5d1db0358ebc3e3ca40cecb4","slug":"seven-people-injured-in-accident-on-yamuna-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन से दर्शन कर दिल्ली लौट रहा था परिवार, एक्सप्रेसवे पर हुआ ऐसा हादसा, मच गई चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन से दर्शन कर दिल्ली लौट रहा था परिवार, एक्सप्रेसवे पर हुआ ऐसा हादसा, मच गई चीख-पुकार
Mon, 08 Jul 2019 12:19 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार को उठाती क्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेसवे पर नौहझील के गांव चांदपुर खुर्द (माइल स्टोन-60) के पास कूड़ा ढो रही गाड़ी में पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपती, बच्चे और कूड़ा गाड़ी के दो कर्मचारी समेत सात लोग घायल हो गए। कार सवार वृंदावन से दर्शन करके नोएडा लौट रहे थे। घायलों को जेबर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली के आरके पुरम निवासी राजवीर सिंह अपनी पत्नी सुमन, 14 साल के बेटा दीपाशुं, नौ साल के बेटा अंशु और सात साल की बेटी दीप्ति के साथ वृंदावन में दर्शन करके घर लौट रहे थे।
कार सवार परिवार नौहझील के गांव चांदपुर खुर्द (माइल स्टोन-60) पर पहुंचा। तभी उनकी कार आगे चल रही एक्सप्रेसवे की कूड़ा ढोने वाली गाड़ी से भिड़ गई। इससे कार सवार दंपती, तीनों बच्चे और कूड़ा गाड़ी के दो कर्मचारी संजीव व अजय घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची नौहझील पुलिस ने एक्सप्रेसवे कर्मियों के सहयोग जेबर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कार को राजवीर सिंह चला रहे थे।