फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   seven people catched with illigle liqer

104 क्वार्टर एवं 75 लीटर कच्ची शराब के साथ 7 गिरफ्तार

Sun, 02 Jan 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
seven people catched with illigle liqer
कासगंज। नववर्ष पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 125 क्वार्टर अवैध शराब और 55 लीटर कच्ची शराब के साथ सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

नववर्ष को लेकर पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बौत्रे ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाए जाने के लिए निर्देशित किया। पटियाली के मछली चौराहे से कुलदीप निवासी नगला बौंदर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। सहावर क्षेत्र में पुलिस ने नगला धनसिंह से अर्जुन निवासी ताजपुर को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। सिढ़पुरा में जसवंत निवासी नगला ताल को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

सुन्नगढ़ी क्षेत्र में बस्तर पुलिया से कुंवरपाल निवासी भीकमपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 30 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए गए। सोरों में नगला उल्फत चौराहे से रिंकू निवासी चंडौस को 45 क्वार्टर देशी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। ढोलना क्षेत्र में पुलिस ने अंबेडकर पार्क से धर्मेंद्र निवासी छावनी को 29 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। तैय्यवपुर सुजातगंज से कमल सिंह को पुलिस ने 21 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजे जाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed