फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven Deaths And 487 New Cases Of Covid Reported In Agra

आगरा में कोरोना: बेकाबू संक्रमण से 24 घंटे में सात मरीजों ने तोड़ा दम, 487 नए संक्रमित मिले

Tue, 27 Apr 2021 09:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Apr 2021 09:23 AM IST
सार

आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमितों के साथ मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को सात मरीजों की मौत दर्ज हुई। 

विज्ञापन
Seven Deaths And 487 New Cases Of Covid Reported In Agra
आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज का आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमण जानलेवा हो गया है। संक्रमितों की मौतों का ग्राफ बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में पहली बार सबसे ज्यादा सात संक्रमितों की मौत से मृतक संख्या 230 हो गई है। सोमवार को 487 नए मरीज भी मिले हैं। 4217 एक्टिव केस समेत कुल मरीजों का आंकड़ा 17650 पहुंच गया है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस की दूसरी लहर में एक तरफ संक्रमित मरीज बढ़ रहे हैं, दूसरी तरफ मौतों का सरकारी आंकड़ा भी चिंताजनक है। पिछले दो दिन में 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। 15 से 26 अप्रैल तक 47 संक्रमित अस्पतालों में दम तोड़ चुके हैं। जानकार इन मौतों की वजह ऑक्सीजन की कमी मान रहे हैं। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि मरीजों का डेथ ऑडिट होगा। मौत की वजह तभी पता चलेगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को सबसे ज्यादा 470 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में 7.20 लाख लोगों की जांच में 17650 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें 13203 मरीज ठीक हो गए हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 74 फीसदी है। संक्रमण दर 2.44 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नॉन कोविड मौतों से बिगड़ रहे हालात
ताजनगरी में हो रही मौतों के आंकड़ों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़े और श्मसानों पर रखे शवों की संख्या आपस में मेल नहीं खा रही। पूर्व सीएमओ रमेश वर्मा ने कहा कि प्रशासन मौतों के आंकड़े छुपा रहा है। वास्तविक मौतों का आंकड़ा चार गुना अधिक है। 

नॉन कोविड मरीजों की गिनती नहीं हो रही। जबकि नॉन कोविड मरीज एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव मिले हैं। उनमें संक्रमण के लक्षण हैं। प्रशासन सिर्फ उन्हीं लोगों को संक्रमित मान रहा है जिनके आरटीपीसीआर टेस्ट कराए जा रहे हैं।

पत्नी समेत पूर्व प्रधान कोरोना पॉजिटिव 
बाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को कोरोना की जांच के लिए 110 नमूने लिए गए। जिनमें एक पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी समेत 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है।       

सीकरी में तीन नए संक्रमित मिले
फतेहपुर सीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को 30 लोगों की कोरोना जांच की गई। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि इस दौरान तीन लोग संक्रमित मिले। वहीं अस्पताल में सोमवार को 60 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई। फतेहाबाद सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुज गांधी के मुताबिक 60 लोगों की जांच में एक युवक पॉजिटिव मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed