{"_id":"5d1e2e298ebc3e3c763fe821","slug":"seven-children-of-school-unconscious-bleed-out-of-nose","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः भीषण गर्मी से स्कूल के सात बच्चे बेहोश, एक की नाक से निकला खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः भीषण गर्मी से स्कूल के सात बच्चे बेहोश, एक की नाक से निकला खून
Fri, 05 Jul 2019 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी से स्कूल बच्चे छात्रा को देखते शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी और उमस में बच्चों के बेहोश होने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को सात बच्चे बेहोश हो गए, वहीं, एक बच्चे की नाक से खून निकल आया। सभी बच्चों को तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया। प्रार्थना सभा में भी बच्चे गश खाकर गिर गए थे। कई बच्चों की हालत स्कूल से घर लौटते वक्त स्कूल वैन में बिगड़ गई।
गुरुवार की शाम को भले ही बादल छाने से मौसम में कुछ राहत मिल गई थी लेकिन, दोपहर तक तो आसमान से आग बरसती रही। सुबह दस बजे से चटख धूप रही। कूलर और पंखे ही नहीं एसी भी राहत नहीं दे पा रहे थे।
बच्चों को लिए तो यह मौसम बहुत भारी पड़ रहा है। अरहेरा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन के छात्र अंकित की नाक से खून आ गया था। उसकी हालत देख दूसरे बच्चे परेशान हो गए। तत्काल उसे उपचार के लिए ले जाया गया।

प्राथमिक विद्यालय बिर्जापुर में भी कक्षा पांच की छात्रा संजना बेहोश हो गई थी। छात्रा को पानी पिलाकर किसी तरह सामान्य किया गया और फिर उसे घर भेज दिया गया था। प्राथमिक विद्यालय चंद्र नगर में भी पांच बच्चों के बेहोश होने की सूचना मिली है।
इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजयवीर सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण बच्चों की हालत बिगड़ रही है। वहीं जिले में कई दूसरे स्कूलों में भी छात्रों की तबियत बिगड़ गई थी। कुछ तो घर भेज दिया गया था जबकि कुछ को अस्पताल ले जाया गया।