फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven children of school unconscious bleed out of nose

मथुराः भीषण गर्मी से स्कूल के सात बच्चे बेहोश, एक की नाक से निकला खून

Fri, 05 Jul 2019 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 05 Jul 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Seven children of school unconscious bleed out of nose
भीषण गर्मी से स्कूल बच्चे छात्रा को देखते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी और उमस में बच्चों के बेहोश होने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को सात बच्चे बेहोश हो गए, वहीं, एक बच्चे की नाक से खून निकल आया। सभी बच्चों को तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया। प्रार्थना सभा में भी बच्चे गश खाकर गिर गए थे। कई बच्चों की हालत स्कूल से घर लौटते वक्त स्कूल वैन में बिगड़ गई।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम को भले ही बादल छाने से मौसम में कुछ राहत मिल गई थी लेकिन, दोपहर तक तो आसमान से आग बरसती रही। सुबह दस बजे से चटख धूप रही। कूलर और पंखे ही नहीं एसी भी राहत नहीं दे पा रहे थे।
विज्ञापन


बच्चों को लिए तो यह मौसम बहुत भारी पड़ रहा है। अरहेरा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन के छात्र अंकित की नाक से खून आ गया था। उसकी हालत देख दूसरे बच्चे परेशान हो गए। तत्काल उसे उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्राथमिक विद्यालय बिर्जापुर में भी कक्षा पांच की छात्रा संजना बेहोश हो गई थी। छात्रा को पानी पिलाकर किसी तरह सामान्य किया गया और फिर उसे घर भेज दिया गया था। प्राथमिक विद्यालय चंद्र नगर में भी पांच बच्चों के बेहोश होने की सूचना मिली है।

इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजयवीर सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण बच्चों की हालत बिगड़ रही है। वहीं जिले में कई दूसरे स्कूलों में भी छात्रों की तबियत बिगड़ गई थी। कुछ तो घर भेज दिया गया था जबकि कुछ को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed