{"_id":"66214128419ae8a9380c779c","slug":"seven-candidates-including-rajkumar-ramnath-and-suresh-chand-filed-nomination-for-lok-sabha-election-in-agra-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra LokSabha Seat: राजकुमार, रामनाथ और सुरेशचंद सहित सात प्रत्याशियों ने किया नामांकन; सात मई को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra LokSabha Seat: राजकुमार, रामनाथ और सुरेशचंद सहित सात प्रत्याशियों ने किया नामांकन; सात मई को होगा मतदान
Thu, 18 Apr 2024 09:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Apr 2024 09:59 PM IST
सार
तीसरे चरण के लिए नामांकन का शुक्रवार को अंतिम दिन है। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। आगरा से चार और फतेहपुर सीकरी से कुल 12 उम्मीदवार हैं। इसकी वजह से एमजी रोड पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
Agra LokSabha Seat: राजकुमार, रामनाथ और सुरेशचंद सहित सात प्रत्याशियों ने किया नामांकन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की आगरा लोकसभा सीट में तीसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए बृहस्पतिवार को फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर, कांग्रेस से रामनाथ सिकरवार और आगरा सीट से सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम सहित सात प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। शनिवार से नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन
जिले की दो सीटों पर सात मई को मतदान होगा। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित आगरा लोकसभा सीट पर कुल चार और फतेहपुर सीकरी सीट पर कुल 12 उम्मीदवार पर्चा भर चुके हैं। सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के नामांकन के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आगरा पहुंचे।
विज्ञापन
नामांकन के समय कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विधायक भगवान सिंह कुशवाह व छोटेलाल वर्मा मौजूद रहे। राजकुमार चाहर पर करीब 3.50 करोड़ रुपये की संपत्ति है। दो मुकदमे हैं।
विज्ञापन
सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के नामांकन में सपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा प्रस्तावक बने। रामनाथ पर गैंगस्टर एक्ट सहित 17 मुकदमे हैं। करीब 66 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। भारतीय सेना से मिलने पेंशन और कृषि भूमि पर निर्भर रामनाथ स्नातक हैं।
आगरा लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम अशिक्षित हैं। व्यापार से उनके पास 29 करोड़ रुपये से अधिक चल व अचल संपत्ति है। सपा महानगर अध्यक्ष चौ. वाजिद निसार नामांकन में प्रस्तावक रहे। इनके अलावा फतेहपुर सीकरी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कल्लन, अर्जुन सिंह, केशव देव व गिर्राज सिंह ने नामांकन किया है।