फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven arrested for illegally extorting money from auto and e-rickshaw drivers in Agra

Agra: बगल में खड़ी थी पुलिस... दबंगई कर हो रही थी वसूली, सात धरे गए; बिना ठेका काटते पर्ची

Tue, 16 Jan 2024 11:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jan 2024 11:34 PM IST
सार

आगरा में पुलिस टीम बगल में खड़ी थी और दबंगई कर अवैध वसूली हो रही थी। सात आरोपी गिरफ्तार किए गए। ये बिना ठेका के पर्ची काट रहे थे। 

विज्ञापन
Seven arrested for illegally extorting money from auto and e-rickshaw drivers in Agra
आगरा: बिजलीघर चौराहे पर खड़े ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बिजलीघर चौराहे पर बिना पार्किंग ठेके के ऑटो और ई-रिक्शा चालकों से वसूली की जा रही थी। मंगलवार को सादा कपड़ों में सिटी एसओजी और थाना पुलिस की टीम पहुंची। पांचों मार्ग पर वसूली करने वालों को चिन्हित किया। सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें पार्किंग ठेकेदार भी शामिल है। गिरफ्तार लोगों से छावनी परिषद और नगर निगम की रसीदें भी बरामद हुई है। मामले में थाना रकाबगंज में मुकदमा लिख आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बिजलीघर चौराहे पर पांच रास्ते हैं। इनसे आगरा फोर्ट स्टेशन, ताजमहल, बालूगंज, छिपीटोला और मंटोला की तरफ जाया जा सकता है। इन मार्ग पर पार्किंग ठेकेदार ऑटो और ई-रिक्शा खड़े कराकर अवैध वसूली कर रहे थे। जानकारी पर सहायक पुलिस आयुक्त सैयद गरीब अहमद ने सिटी एसओजी और थाना पुलिस के सहयोग से मंगलवार को कार्रवाई की। 
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त यातायात ने बताया कि शहीद नगर निवासी गुड्डू पकड़ा गया। वह पार्किंग ठेकेदार है। उसके साथ ही नरायच का ललित, नगला देवजीत का आरिफ, ताजगंज का अक्षय पकड़े गए। सभी मंटोला मार्ग पर नगर निगम की पर्ची काटकर पार्किंग शुल्क की वसूली कर रहे थे। जबकि इस मार्ग पर पार्किंग का ठेका नगर निगम ने नहीं उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह छिपीटोला मार्ग पर सदर का जहीर, इंद्रापुरम का आलोक और मुकेश खंडेलवाल पकड़ लिए गए। उनसे छावनी परिषद की रसीदें बरामद की गई। जांच में पता चला की छावनी परिषद ने ठेका उठाया है, लेकिन यह ठेका सड़क पर वाहनों की पार्किंग करने का नहीं है। इस पर सातों आरोपियों के खिलाफ थाना रकाबगंज में अवैध वसूली सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को जेल भेजा गया है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अन्य चौराहों पर भी इसी तरह से अभियान चलाया जाएगा। अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वसूली में शामिल लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जिससे मुकदमे में शामिल किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed