फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   set fire in bike then wife also took such a decision now husband regretting

UP: गुस्से में लगा दी बाइक में आग, फिर पत्नी ने भी लिया ऐसा फैसला...अब पति को हो रहा पछतावा

Tue, 02 Jul 2024 11:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Jul 2024 11:38 AM IST
सार

गुस्से में पति ने अपनी बाइक में आग लगा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पत्नी ने पति के खिलाफ शिकायत कर दी, जिसके बाद पुलिस पति को हिरासत में लेकर थाने ले गई। 

 

विज्ञापन
set fire in bike then wife also took such a decision now husband regretting
बाइक में लगा दी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कुसमरा में युवक को पत्नी पर इस कदर गुस्सा आया कि उसने अपनी बाइक ही जला डाली। बताया गया है कि पत्नी बाजार जाने के लिए बाइक की चाबी नहीं दे रही थी। इसी बात से गुस्साए युवक ने बाइक को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। 
विज्ञापन


कुसमरा के अंतपुरी निवासी रवि पुत्र जबर सिंह ने अपनी पत्नी सीमा से बाजार जाने की लिए बाइक की चाबी मांगी थी। पत्नी ने बाइक की चाबी देने से इंकार कर दिया। जिससे दोनों के बीच काफी देर तक झगड़ा चला। गुस्साए पति ने बाइक में आग लगा दी। जब तक घर के लोग आग बुझाने के लिए दौड़े, तब तक बाइक धूं धूंकर पूरी जल गई।
विज्ञापन


आग की लपटें देख मोहल्ले के लोगों ने पुलिस व फायर टीम को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व बाइक जल  चुकी थी। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को हिरासत में लिया और अपने साथ थाने ले गई। हालांकि पुलिस हिरासत में आने के बाद अब पति पछता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed