फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   services of driver and conductor who brought parcel in bus were terminated

Agra News: आईएसबीटी पर बम की सूचना..बस में पार्सल लेकर आने पर चालक-परिचालक की सेवा समाप्त, आरएम ने की कार्रवाई

Tue, 02 Dec 2025 11:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 02 Dec 2025 11:07 PM IST
सार

आगरा में आईएसबीटी पर बम की सूचना से अफरातफरी मच गई थी। पुलिस ने जांच की तो बस में एक पार्सल मिला था। इसमें कोल्ड अनार निकले थे। अब पार्सल लाने वाले चालक-परिचालक पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
services of driver and conductor who brought parcel in bus were terminated
आईएसबीटी पर बम की सूचना पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के आईएसबीटी पर सोमवार को एटा की बस में पार्सल मिलने से अफरातफरी मच गई थी। पुलिस को बम की सूचना दी गई थी। बाद में उसमें कोल्ड अनार निकले थे। इनको पुलिस ने कब्जे में लिया था। मामले में बस चालक और परिचालक की लापरवाही पर रोडवेज ने कार्रवाई की। दोनों को सेवा से हटा दिया गया है। नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इसके बावजूद बसों में पार्सल लाए जा रहे हैं। इन पर अधिकारियों का कोई अंकुश नहीं है।
विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि 30 नवंबर को अनुबंधित बस संख्या यूपी-80 एचटी 2743 निकली थी। एक दिसंबर को डिपो में जमा हुई थी। जिस पर अनुबंध चालक अजय कुमार एवं नियमित परिचालक अंकित सागर कार्यरत थे। बस में पार्सल रखा हुआ था। आशंका है कि वह किसी लालच में पार्सल लेकर आए थे। लापरवाही पर चालक और परिचालक को संचालन से विरत कर दिया गया है। कारण बताओ नोटिस दिया गया है। 
विज्ञापन


जवाब के आधार पर आगे की अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। आगे से इस तरह की घटना ना हो उसके लिए सभी बस स्टेशन प्रभारी को दिशा निर्देश दे दिए हैं। चालक और परिचालकों भी बताया गया है। अगर कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धड़ल्ले से बसों में आ रहे पार्सल, अधिकारी कर रहे खानापूर्ति
आईएसबीटी पर सोमवार को ही पार्सल मिलने से अफरातफरी मच गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने भी दिशा निर्देश जारी किए। इसके बावजूद मंगलवार को बसों में धड़ल्ले से पार्सल रखे जा रहे थे। अधिकारियों का आदेश सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गया। बस स्टेशन पर कार्य करने वाले निजी कुली इन पार्सलों को बसों से उतारने के साथ लोगों को देने का कार्य कर रहे थे। इस पर किसी की नजर नहीं थी, जबकि स्टेशन पर अधिकारी भी तैनात रहते हैं। 


सवारी के साथ ही कोई सामान ले जाया जा सकता है। अगर कोई पार्सल के रूप में सामान भेजता है तो इसकी अनुमति नहीं है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही है। आईएसबीटी के गेट के पास ही पार्सल रख दिए जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed